Tokyo Olympics : भारतीयों के लिए खाने की खास व्यवस्था, छोले भटूरे, टमाटर पनीर, भिंडी की सब्जी की धूम

Published : Jul 19, 2021, 03:07 PM IST
Tokyo Olympics : भारतीयों के लिए खाने की खास व्यवस्था, छोले भटूरे, टमाटर पनीर, भिंडी की सब्जी की धूम

सार

टोक्यो ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों के लिए मैन्यू में छोले भटूरे, मक्खन और नान, पराठा, बटर चिकन, टोफू (सोया पनीर), टमाटर और शाही पनीर (पनीर), भिंडी, दाल करी, बासमती चावल, बिरयानी, उबले हुए पालक हैं।  

नई दिल्ली. टोक्यो ओलंपिक में भारतीय व्यंजनों को प्राथमिकता दी गई है। इस बात भारतीय खिलाड़ियों के लिए मैन्यू में दाल, रोटी, छोले-भटूरे, भिंडी, बैगन और पनीर की सब्जी रखी गई है। शूटर सौरभ चौधरी, मनु भाकर, अभिषेख वर्मा के अलावा कई अन्य भारतीय खिलाड़ी शाकाहारी हैं। 

भारतीय खिलाड़ियों के लिए क्या-क्या?
टोक्यो ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों के लिए मैन्यू में छोले भटूरे, मक्खन और नान, पराठा, बटर चिकन, टोफू (सोया पनीर), टमाटर और शाही पनीर (पनीर), भिंडी, दाल करी, बासमती चावल, बिरयानी, उबले हुए पालक हैं।  

टीओआई के मुताबिक, डिप्टी शेफ डि मिशन डॉक्टर प्रेम वर्मा ने टोक्यो से बताया कि खाने की क्वालिटी बहुत अच्छी है। टोक्यो में एथलीटों के लिए अद्भुत व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा, यहां खाने के लिए कई विकल्प मौजूद हैं। एथलीट खुश हैं। 

बीजिंग ओलंपिक के दौरान पहलवान सुशील कुमार भारतीय व्यंजन न होने की वजह से अपने साथ सूखे मेवे ले गए थे। टोक्यो आयोजन समिति ने IOA से कहा था कि खेलों के दौरान एथलीटों को भारतीय भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।

182 कमरे उपलब्ध कराए गए हैं
भारतीय टीम के लिए खेल गांव में 182 कमरे उपलब्ध कराए गए हैं। भारतीय निशानेबाज के पिस्टल कोच रौनक पंडित ने कहा कि यहां सब का अच्छी तरह से ख्याल रखा जा रहा है। खाने के भी अच्छे विकल्प मौजूद हैं।

PREV

Recommended Stories

RCB vs RR Pitch Report: वैभव-यशस्वी की विस्फोटक ओपनिंग को कैसे रोकेगी कोहली ब्रिगेड, मैच से पहले जानें पिच-मौसम का हाल
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 10 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल