Tokyo Olympics: आखिरी मौके में इस टेनिस खिलाड़ी को मिला सुनहरा मौका, ओलंपिक के लिए हुआ सिलेक्शन

Published : Jul 16, 2021, 01:32 PM IST
Tokyo Olympics: आखिरी मौके में इस टेनिस खिलाड़ी को मिला सुनहरा मौका, ओलंपिक के लिए हुआ सिलेक्शन

सार

भारतीय टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल ने पुरुष एकल में टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया है। उन्होंने ने विड्रॉल के आधार पर क्वालीफाई किया है।

स्पोर्ट्स डेस्क : भारतीय टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल (Sumit Nagal) ने पुरुष एकल में टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया है। अखिल भारतीय टेनिस संघ (AITA) के महासचिव अनिल धूपर ने पुष्टि की है कि सुमित नागल ने विड्रॉल के आधार पर क्वालीफाई किया है। उन्होंने कहा कि "हां, सुमित नागल ने क्वालीफाई किया है लेकिन हमें कई चीजों को देखना होगा। हम सुमित से बात करेंगे, कि ये उनके लिए संभव है या नहीं। क्योंकि नोटिस बहुत छोटा है। अगर यह उनके लिए काम करता है, तो हम संबंधित प्राधिकरण को जवाब देंगे।"

यदि सुमित टोक्यो के लिए राजी होते है, तो भारतीय टेनिस दल इस महीने की शुरुआत में दो प्रतियोगिताओं में देश का प्रतिनिधित्व करेगा, सानिया मिर्जा और अंकिता रैना को आधिकारिक तौर पर आगामी ओलंपिक में महिला युगल में भारत का प्रतिनिधित्व करने की पुष्टि की है। सानिया मिर्जा अब चार ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली पहली महिला एथलीट बनने के लिए तैयार हैं, जब वह 23 जुलाई से शुरू होने वाली टोक्यो 2020 में भाग लेंगी, जबकि अंकिता रैना शोपीस इवेंट में अपनी शुरुआत करेंगी। वहीं, सुमित के लिए भी यह पहला ओलंपिक होगा।  

कौन है सुमित नागल
सुमित नागल का जन्म हरियाणा के झज्जर में 16 अगस्त 1997 को हुआ था। उन्होंने पुरुष वर्ग में साल 2015 में विंबलडन डबल्स खिताब जीता था और तब सुर्खियों में आए थे। 23 वर्षीय सुमित नागल वर्तमान में एटीपी रैंकिंग में 154 वें स्थान पर है। उन्होंने 24 अगस्त 2020 को प्राग, सीजेडई चैलेंजर क्यूएफ में पहुंचने के बाद 122 रैंक हासिल की। हैम्बर्ग में क्वालीफाई करने के बाद वह 29 जुलाई 2019 को टॉप 200 में पहुंच गए थे। बता दें कि 25 नवंबर, 2013 में 16 साल की उम्र में उन्होंने अपनी पहली रैंकिंग हासिल की थी।

ये भी पढ़ें- 

PREV

Recommended Stories

IND vs NZ 2nd ODI Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड दूसरा वनडे आज, कब-कहां-कैसे देखें मैच?
Vaibhav Suryavanshi: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी बने इस टीम के कप्तान, इन 17 खिलाड़ियों को भी मिला मौका