Tokyo Paralympics: होल्ड किया गया विनोद कुमार का ब्रॉन्ज मेडल, क्लासिफिकेशन पर उठाए गए सवाल

Published : Aug 29, 2021, 09:50 PM IST
Tokyo Paralympics: होल्ड किया गया विनोद कुमार का ब्रॉन्ज मेडल, क्लासिफिकेशन पर उठाए गए सवाल

सार

ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले विनोद ने F52 कैटेगरी में पैरालिंपिक में हिस्सा लिया था। इस कैटेगरी में उन एथलीट्स को शामिल किया जाता है, जिनकी मांसपेशियों में कमजोरी होती है।

टोक्यो. टोक्यो पैरालिंपिक गेम्स में भारत के खाते में तीन मेडल आ गए हैं। ये तीनों मेडल रविवार को मिले हैं। भारत ने अभी तक 2 सिल्वर और एक 1 ब्रॉन्ज मेडल जीता है। लेकिन ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले विनोद कुमार के रिजल्ट को फिलहाल होल्ड कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि कुछ देशों ने उनके क्लासिफिकेशन कैटेगरी को लेकर आपत्ति उठाई है जिसके बाद उनके रिजल्ट को रोक दिया गया है। अब इसकी जांच चल रही है।

इसे भी पढ़ें- Tokyo Paralympics: इस तरह भारत के खाते में आए तीन मेडल, निषाद का जंप ने ऐसे रचा इतिहास
 

F52 कैटेगरी में लिया था हिस्सा
ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले विनोद ने F52 कैटेगरी में पैरालिंपिक में हिस्सा लिया था। इस कैटेगरी में उन एथलीट्स को शामिल किया जाता है, जिनकी मांसपेशियों में कमजोरी होती है। अंग की कमी, पैर की लंबाई असमान होती है। ऐसे खिलाड़ी व्हीलचेयर पर बैठकर कॉम्पिटिशन में हिस्सा लेते हैं। विनोद कुमार 41 साल के हैं। हालांकि इस कैटगरी के लिए उनके टेस्ट किया गया था जिसमें वो पास हो गए थे।

इसे भी पढ़ें-  Tokyo Paralympics: एक दिन में भारत के खाते में तीन मेडल, दो सिल्वर और एक ब्रॉन्ज जीतने पर PM मोदी ने दी बधाई

विनोद कुमार ने 19.91 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो करके तीसरा स्थान हासिल किया। वह पोलैंड के पियोट्र कोसेविज (20.02 मीटर) और क्रोएशिया के वेलिमीर सैंडोर (19.98 मीटर) के पीछे रहे जिस कारण उन्हें ब्रॉन्ज मेडल मिला।

 

पीएम मोदी ने दी थी बधाई
विनोद कुमार के मेडल जीतने के पीएम मोदी ने बधाई दी थी। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, 'विनोद कुमार के शानदार प्रदर्शन से भारत खुश है। उन्हें ब्रॉन्ज मेडल जीतने के लिए बधाई। उनकी कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प ने ये शानदार रिजल्ट दिया है। 

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 19 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, प्लेऑफ की उम्मीद बचाने उतरेगी राजस्थान
Kal Ka Match Kon Jeeta, 18 May 2026: Who Won Yesterday's IPL Match SRH vs CSK, जानें 63वें मैच का रिजल्ट, स्कोर, हाइलाइट्स और अवॉर्ड विनर्स