जब बीच मैदान में टॉपलेस होकर जा पहुंची ये महिला, Video में देखें फिर क्या हुआ

Published : Apr 14, 2022, 08:53 AM ISTUpdated : Apr 14, 2022, 09:13 AM IST
जब बीच मैदान में टॉपलेस होकर जा पहुंची ये महिला, Video में देखें फिर क्या हुआ

सार

ऑस्ट्रेलिया में रग्बी मैच के दौरान एक महिला बीच मैदान पर आ गई और खेल के बीच में ही मैदान पर दौड़ लगाने लगी। उसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

स्पोर्ट्स डेस्क: खेल के मैदान पर कई बार ऐसा होता है कि दर्शक लाइमलाइट में आने के लिए कुछ ऐसा कर देते हैं, जिससे सभी की निगाहें उन पर टिक जाती हैं। कुछ ऐसा ही हुआ ऑस्ट्रेलिया में रग्बी लीग (rugby match) के दौरान जब एक महिला टॉपलेस (topless) होकर मैदान पर घुस गई और यहां से वहां दौड़ लगाने लगी। उसे पकड़ने के लिए सुरक्षाकर्मियों को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान कुछ सुरक्षाकर्मियों ने उसके साथ बुरा बर्ताव भी किया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आइए आपको भी दिखाते इस महिला का उत्पाद और सुरक्षाकर्मियों की उसके साथ बदसलूकी...

ये घटना ऑस्ट्रेलिया में रग्बी लीग में गोल्ड कोस्ट टाइटन्स और पररामट्टा ईल्स के बीच खेले गए मैच के दौरान हुई। जहां एक महिला काले कलर की ब्रा पहने मैच के दौरान बीच मैदान पर घुस आई और यहां से वहां दौड़ लगाने लगी। इस कारण मैच को कुछ देर के लिए रोकना भी पड़ा। जैसे ही सुरक्षाकर्मियों को इसकी जानकारी मिली कुछ गार्ड वहां पर पहुंचे और महिला को पकड़ने की कोशिश की इस दौरान कुछ गार्ड ने महिला को जमीन पर गिरा दिया, तो कुछ गार्ड खुद ही गिर गए। कोई महिला को पैर से पकड़ने की कोशिश कर रहा था, तो कोई उसका हाथ खींच रहा था। इस दौरान महिला अपनी मस्ती में मग्न थी और उसने भी गार्डों को धक्का दे दिया। बताया जा रहा है कि महिला का नाम जेवन जोहानसन है और उसने अपने दोस्त के दिए चैलेंज को पूरा करने के लिए ऐसा किया। 

ये वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर भी किया गया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। एक तरफ जहां महिला का यह बर्ताव यूजर्स को हंसा रहा है, तो वहीं दूसरी ओर कुछ लोग सुरक्षाकर्मियों के बर्ताव पर भी सवाल उठा रहे हैं और कह रहे हैं कि महिला के साथ इस तरह की बदतमीजी करना सही नहीं है।

हालांकि, ये कोई पहली बार नहीं है इससे पहले भी इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं। हाल ही में, आईपीएल 2022 (IPL 2022) के दौरान मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (MI vs RCB) के बीच हुए मैच में भी एक शख्स विराट कोहली और रोहित शर्मा से मिलने के लिए मैदान पर आ गया था। जिसे बमुश्किल बाहर निकाला गया और पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी कर लिया।

ये भी पढ़ें- इतनी लग्जीरियस लाइफ जीता है RCB का ये खिलाड़ी, रजनीकांत का है पड़ोसी, देखें घर की इनसाइड फोटोज

ये भी पढ़ें- IPL 2022 CSK vs RCB शिवम दुबे और रॉबिन उथप्पा की बल्लेबाजी ने चेन्नई सुपर किंग्स को दिलाई पहली जीत

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

देश के वो 5 सबसे अमीर एथलीट...जिनकी कमाई देख पकड़ लेंगे सिर, लिस्ट में 3 महिला शामिल
3 साल की उम्र में बच्चे ढंग से नहीं लिख पाते ABC, ये धुरंधर बना शतरंज का सूरमा