विबिलंडन: लगातार 11वीं बार टूर्नामेंट के तीसरे दौर में पहुंचे नोवाक जोकोविच

Published : Jul 06, 2019, 10:34 AM ISTUpdated : Jul 11, 2019, 09:58 AM IST
विबिलंडन: लगातार 11वीं बार टूर्नामेंट के तीसरे दौर में पहुंचे नोवाक जोकोविच

सार

चैंपियन और वर्ल्ड नंबर वन टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच विबलंडन टूर्नामेंट के तीसरे राउंड में पहुंच गए हैं।11वीं बार टूर्नामेंट के तीसरे राउंड में पहुंचे हैं। जोकोविच ने अमेरिका के डेनिस कुडला को सीधे सेटों में 6-3, 6-2, 6-2 से हराया। 

लंदन. चार बार के चैंपियन और वर्ल्ड नंबर वन टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच विबलंडन टूर्नामेंट के तीसरे राउंड में पहुंच गए हैं। वे लगातार 11वीं बार टूर्नामेंट के तीसरे राउंड में पहुंचे हैं। जोकोविच ने अमेरिका के डेनिस कुडला को सीधे सेटों में 6-3, 6-2, 6-2 से हराया। 

मैच के बाद डेफेंडिंग चैंपियन जोकोविच काफी उत्साहित नजर आए। उन्होंने कहा कि वे अपने परफोर्मेंस से काफी खुश हैं। मैच के दौरान कई ऐसे मौके आए जब वे कुछ बेहतर कर सकते थे। लेकिन मैच के दौरान प्रदर्शन अच्छा था। मैं रिटर्न अच्छा कर रहा था, सर्विंग अच्छी जा रहीं थीं। मुझे खुशी है कि चुनौतियों का सामना करने में सफल रहा।

अब जोकोविच का अगला मुकाबला आखिरी 16 में जगह बनाने के लिए ह्यूबर्ट हर्कज से होगा। पिछले साल फाइनल में पहुंचे केविन पीटरसन ने सर्बिया के जांको टिप्सारेविच पर 6-4, 6-7, 6-1, 6-4 की जीत से अगले राउंड में प्रवेश कर लिया है। 

PREV

Recommended Stories

LSG vs PBKS Live Streaming: फ्री में कब, कहां-कैसे देखें आज का लाइव मैच, जानें पूरी डिटेल
LSG vs PBKS Preview: पंत vs अय्यर किसका पलड़ा भारी, जानें दोनों टीमों की कमजोरी और ताकत