Women's Hockey World Cup: जापान पर 3-1 से जीत के साथ भारत ने खत्म किया अपना अभियान

Published : Jul 14, 2022, 07:54 AM ISTUpdated : Jul 14, 2022, 08:10 AM IST
Women's Hockey World Cup: जापान पर 3-1 से जीत के साथ भारत ने खत्म किया अपना अभियान

सार

India vs Japan: भारतीय महिला टीम ने बुधवार को स्पेन के एस्टाडी ओलिंपिक डी टेरासा में FIH हॉकी महिला विश्व कप में जापान पर 3-1 से जीत दर्ज की।

स्पोर्ट्स डेस्क :  स्पेन और नीदरलैंड में चल रहे FIH हॉकी महिला विश्व कप 2022 (FIH Hockey Women's World Cup 2022) में भले ही भारतीय महिला हॉकी टीम का सफर खत्म हो गया। लेकिन खिलाड़ियों ने अपने अभियान का समापन शानदार तरीके से किया। दरअसल, बुधवार को जापान के साथ खेल गए मुकाबले (India vs Japan) में नवनीत कौर के ब्रेस की मदद से भारतीय महिला हॉकी टीम ने जापान को 3-1 से हराकर विश्व कप में नौवां स्थान हासिल किया। 

मैच में रहा भारतीयों को दबदबा
भारत ने मैच को फ्रंट फुट पर शुरू किया क्योंकि नेहा ने गेंद को सर्कल के अंदर नवनीत कौर की ओर पास किया और एक शुरुआती मौका दिया। हालांकि पहला क्वार्टर दोनों टीमों के साथ 0-0 से समाप्त हुआ। इसके बाद 20वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर के कारण यू असाई ने जापान के लिए गोल किया। लेकिन भारतीय खिलाड़ी नवनीत कौर ने एक आश्चर्यजनक गोल के साथ स्कोर की बराबरी की और दोनों टीमें हाफटाइम तक 1-1 की बराबरी पर पहुंची।

मैच का टर्निंग प्वाइंट
दूसरे हाफ की शुरुआत में दोनों टीमों ने गेंद को मिडफील्ड में रखकर कब्जा बनाए रखने की कोशिश की। इसके बाद डीप ग्रेस एक्का ने एक और पेनल्टी कॉर्नर से गेंद को निचले दाएं कोने की ओर मारते हुए भारत को 2-1 की बढ़त दिलाई। फिर भारत ने मैच पर अपना कब्जा जमाया, जब नवनीत कौर ने अपना दूसरा गोल किया और मैच में भारत को 3-1 की बढ़त दिलाई। मैच के आखिरी कुछ मिनटों में, जापान गेंद को पाने के लिए संघर्ष कर रहा था, और भारत ने जापान पर 3-1 से आराम से जीत हासिल की।

भारतीय टीम
गोलकीपर: सविता पुनिया (कप्तान), बिचू देवी खरीबाम
डिफेंडर: दीप ग्रेस एक्का (उपकप्तान), गुरजीत कौर, निक्की प्रधान, उदिता 
मिडफील्डर: निशा, सुशीला चानू पुखरामबम, मोनिका, नेहा, ज्योति, नवजोत कौर, सोनिका, सलीमा टेटे
फॉरवर्ड: वंदना कटारिया, लालरेम्सियामी, नवनीत कौर, शर्मिला देवी
रिप्लेसमेंट खिलाड़ी: अक्षता अबसो ढेकाले, संगीता कुमारी

ये भी देखें : Ind vs Eng: बुमराह की घातक गेंदों के सामने ढेर हुए फिरंगी, इंग्लैंड के 6 बल्लेबाजों को भेजा पैवेलियन

21 साल की बेटी के पिता हैं सौरव गांगुली, मिलिए दादा के भैया-भाभी और पूरे परिवार से

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 29 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल
Who Won Yesterday's IPL Match, 28th April 2026: RR vs PBKS कल का मैच कौन जीता? IPL 40वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच