दुनिया के टॉप बैडमिंटन खिलाड़ी मोमोटा मलेशिया में एक दुर्घटना में जख्मी: रिपोर्ट

Published : Jan 13, 2020, 03:05 PM IST
दुनिया के टॉप बैडमिंटन खिलाड़ी मोमोटा मलेशिया में एक दुर्घटना में जख्मी: रिपोर्ट

सार

दुनिया के नंबर एक बैडमिंटन खिलाड़ी केंटो मोमोटा सहित चार लोगों को सोमवार को मलेशिया में दुर्घटना के दौरान हल्की चोट लगी

कुआलालंपुर: दुनिया के नंबर एक बैडमिंटन खिलाड़ी केंटो मोमोटा सहित चार लोगों को सोमवार को मलेशिया में दुर्घटना के दौरान हल्की चोट लगी। रिपोर्ट के अनुसार मोमोटा के मलेशिया मास्टर्स का खिताब जीतने के घंटों बाद हुई इस दुर्घटना में कार के ड्राइवर की मौत हो गई। यह दुर्घटना तड़के व्यस्त हाईवे पर हुई जब ये सब लोग वैन में कुआलालंपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे जा रहे थे।

आधिकारिक समाचार एजेंसी बरनामा ने यह खबर दी। एजेंसी के अनुसार मोमोटा जिस वैन में सफर कर रहे थे उसने पीछे से एक लॉरी को टक्कर मार दी जो काफी धीरे चल रही थी और इस दुर्घटना में ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई।

बैडमिंटन टूर्नामेंट का खिताब जीता

दमकल और बचाव विभाग के वरिष्ठ अधिकारी नोराजम खमीस के हवाले से बताया गया कि पीड़ित के शव और सभी घायलों को प्रशासनिक राजधानी पुत्रजया के अस्पताल में भेजा गया। मोमोटा ने रविवार को कुआलालंपुर में डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसेन को 24-22, 21-11 से हराकर मलेशिया मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट का खिताब जीता था।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(फाइल फोटो)

PREV

Recommended Stories

विराट कोहली के फैंस को दुखी करने वाली खबर, जिसका डर था वही हो गया
Nora Fatehi: FIFA वर्ल्ड कप 2026 में भारत की नुमाइंदगी, नए गाने 'Siir Siir' को लेकर हैं बेहद एक्साइटेड