अर्जुन अवॉर्ड की लिस्ट से नाम हटने पर नाराज हैं साक्षी मलिक, ट्वीट कर पूछा सवाल

Published : Aug 23, 2020, 04:48 PM IST
अर्जुन अवॉर्ड की लिस्ट से नाम हटने पर नाराज हैं साक्षी मलिक, ट्वीट कर पूछा सवाल

सार

रियो ओलिम्पिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली साक्षी मलिक का नाम खेल मंत्रालय ने अर्जुन अवॉर्ड की लिस्ट से हटा दिया है। इससे साक्षी मलिक नाराज बताई जाती हैं।   

स्पोर्ट्स डेस्क। रियो ओलिम्पिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली साक्षी मलिक का नाम खेल मंत्रालय ने अर्जुन अवॉर्ड की लिस्ट से हटा दिया है। इससे साक्षी मलिक नाराज बताई जाती हैं। साक्षी मलिक ने इसे लेकर ट्वीट किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और खेल मंत्री किरण रिजिजू को पत्र लिख कर अपनी नाराजगी जताई है। खेल मंत्रालय ने साक्षी मलिक और मीराबाई चानू को अर्जुन पुरस्कार नहीं देने का फैसला किया है। इन दोनों खिलाड़ियों को देश का सर्वोच्च खेल पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न मिल चुका है।

क्या लिखा साक्षी मलिक ने
साक्षी मलिक ने ट्विटर पर अपना असंतोष जहिर करते हुए लिखा - "माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और माननीय खेल मंत्री किरण रिजिजू जी, मुझे इस बात का गर्व है कि खेल रत्न से सम्मानित किया गया। हर खिलाड़ी का यह सपना होता है कि वह सारे पुरस्कार अपने नाम करे।" 

सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार से हो चुकी हैं सम्मानित
साक्षी मलिक को 2016 में रियो ओलिम्पिक में कांस्य पदक जीतने और मीराबाई को 2018 में वर्ल्ड चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन करने के लिए खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। यही वजह है कि खेल मंत्रालय ने इनके नाम अर्जुन अवॉर्ड की लिस्ट से हटा दिए।

ट्वीट में और क्या लिखा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और खेल मंत्री किरण रिजिजू के नाम संबोधित अपने ट्वीट में साक्षी मलिक ने लिखा कि मेरा सपना है कि मेरे नाम के आगे अर्जुन पुरस्कार विजेता लगे। उन्होंने आगे लिखा कि मैं ऐसा कौन सा पदक देश के लिए लेकर आऊं कि मेरे नाम के आगे अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित लिखा जाए या इस पुरस्कार को जीतने का सौभाग्य मुझे नहीं मिलेगा? 

किनके नाम हैं शामिल
इस बार क्रिकेटर रोहित शर्मा, पहलवान विनेश फोगाट, टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा, महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल और पैरा एथलीट मरियप्पन थंगवेलु को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार दिया जाएगा। इनके अलावा 29 नामों की लिस्ट अर्जुन अवॉर्ड के लिए भेजी गई थी, जिसमें से दो नाम बाहर हो गए हैं। 
 
 

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 19 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, प्लेऑफ की उम्मीद बचाने उतरेगी राजस्थान
Kal Ka Match Kon Jeeta, 18 May 2026: Who Won Yesterday's IPL Match SRH vs CSK, जानें 63वें मैच का रिजल्ट, स्कोर, हाइलाइट्स और अवॉर्ड विनर्स