पिंक लहंगे में आमना शरीफ की खूबसूरती ने लूटी महफिल, 10 Photos में देखें TV की 'कशिश' का हसीन लुक

Published : Aug 14, 2026, 08:20 AM IST

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस आमना शरीफ भले ही इन दिनों पर्दे पर कम नजर आती हों, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी खूबसूरती और स्टाइल का जलवा बरकरार है। हाल ही में उन्होंने अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर की, जिसमें वो कमाल की लग रही हैं। आइए दिखाते हैं 10 फोटोज।

1/10

आमना शरीफ ने 13 अगस्त को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वह ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आईं। आमना के इस लुक ने एक बार फिर फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

2/10

आमना ने पेस्टल पिंक रंग का खूबसूरत एथनिक आउटफिट पहना है। आउटफिट पर गोल्डन वर्क उनके लुक को रॉयल टच दे रहा है।

3/10

एक्ट्रेस ने अपने लुक को हैवी गोल्डन ज्वेलरी से पूरा किया। मांग टीका, बड़े ईयररिंग्स और चूड़ियां उनके लुक को किसी दुल्हन जैसा खूबसूरत बना रही हैं।

4/10

आमना का हल्का-सा मुस्कुराता हुआ अंदाज तस्वीरों की जान है। उनके एक्सप्रेशन बेहद सॉफ्ट और एलिगेंट नजर आ रहे हैं।

5/10

आमना के हाथों पर लगी खूबसूरत मेहंदी उनके ट्रेडिशनल लुक को और निखार रही है। हाथों में पहनी चूड़ियां और अंगूठियां भी खूब जंच रही हैं।

6/10

आमना ने बालों को खुला रखते हुए उनमें फूल लगाया है। उनका यह हेयरस्टाइल पूरे लुक को फेस्टिव वाइब देता है।

7/10

तस्वीरों में आमना के पीछे लाल पर्दे और ढेर सारे गेंदे के फूल दिखाई दे रहे हैं। यह सेटअप उनके ट्रेडिशनल लुक को और खास बना रहा है।

8/10

आमना शरीफ को आज भी उनके सबसे पॉपुलर किरदार कशिश के नाम से याद किया जाता है। साल 2003 में शुरू हुए टीवी शो ‘कहीं तो होगा’ में कशिश का किरदार निभाकर वह घर-घर में मशहूर हो गई थीं। राजीव खंडेलवाल के साथ उनकी जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

9/10

‘कहीं तो होगा’ के बाद आमना ने फिल्मों और टीवी दोनों में काम किया। वह ‘आलू चाट’, ‘आओ विश करें’ और ‘एक विलेन’ जैसी फिल्मों का हिस्सा रहीं। इसके बाद 2019 में उन्होंने ‘कसौटी जिंदगी की 2’ से टीवी पर वापसी की और कोमोलिका के किरदार में नजर आईं।

10/10

आमना शरीफ ने 2013 में फिल्म प्रोड्यूसर अमित कपूर से शादी की थी। दोनों का एक बेटा अरायन है, जिसका जन्म 2015 में हुआ।

Related Galleries

Get the latest entertainment photo galleries featuring your favorite celebrities, actors, actresses, filmmakers, musicians, and television stars. Explore exclusive images from movie launches, promotional events, award ceremonies, red-carpet appearances, celebrity outings, and trending entertainment moments. Stay updated with visual stories and picture galleries covering the biggest happenings from the entertainment world.