ग्लैमरस लुक छोड़ बिना मेकअप दिखीं अदिति राव हैदरी, 6 Photos में पहचानना मुश्किल!

Published : Aug 20, 2026, 09:46 AM IST

अदिति राव हैदरी अपनी खूबसूरती और शानदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। हाल में अदाकारा ने अपने इंस्टाग्राम पर नो मेकअप लुक की कुछ तस्वीरें शेयर कीं। जिसमें वो नेचुरल ब्यूटी फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। आइए दिखाते हैं, हीरामंडी की अदाकारा का नेचुरल लुक।

1/8

अदिति राव हैदरी का नेचुरल और सिंपल अंदाज भी सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जाता है। हाल ही में सामने आई तस्वीरों में एक्ट्रेस बेहद सादगी भरे अंदाज में नजर आ रही हैं। बिना हैवी मेकअप और ग्लैमरस स्टाइल के उनका नेचुरल लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

2/8

अदिति राव हैदरी इस तस्वीर में बिना मेकअप के नजर आ रही हैं। उनकी स्किन गुलाबी और बिना पिगमेंटेशन के दिख रही है। 47 की उम्र में भी उनके चेहरे पर झुर्रियां नजर नहीं आ रही हैं।

3/8

अदिति राव हैदरी बिना मेकअप रहना पसंद करती हैं। कैजुअल आउटिंग के दौरान वो बस मॉइस्चराइजर और सनस्क्रीन लगाकर निकलती हैं। हैवी मेकअप से दूर रहती हैं।

4/8

अपने पति सिद्धार्थ के साथ भी ‘हीरामंडी’ फेम बिना मेकअप के दिख रही हैं। ओपन स्ट्रेट हेयर में वो सिंपल लेकिन एलिगेंट लुक दे रही हैं।

5/8

अदिति राव हैदरी अपने ब्यूटी का खास ख्याल रखती हैं। हाइड्रेटेड मास्क लगाने के साथ-साथ वो घरेलू प्रोडक्ट का इस्तेमाल अपनी ब्यूटी को बनाए रखने के लिए करती हैं। बढ़ती उम्र में कोलेजन कम होने की वजह से स्किन का ख्याल ज्यादा रखना होता है।

6/8

अदिति राव हैदरी साल 20026 में मलयालम फिल्म 'Prajapathi' से एक्टिंग की शुरुआत की। इसके बाद 'दिल्ली-6' और 'ये साली जिंदगी' जैसी फिल्मों से उन्हें पहचान मिली।अदिति ने अपने करियर में अलग-अलग भाषाओं और जॉनर की फिल्मों में काम किया है।

7/8

अदिति ने अपने करियर में अलग-अलग भाषाओं और जॉनर की फिल्मों में काम किया है। 'रॉकस्टार', 'मर्डर 3' और 'वज़ीर' जैसी फिल्मों में उनके अलग-अलग किरदार देखने को मिले। संजय लीला भंसाली की 'पद्मावत' में उन्होंने मेहरुन्निसा का किरदार निभाया था। इस फिल्म की सफलता के साथ उनके अभिनय को भी खूब सराहा गया और उन्हें आईफा अवॉर्ड फॉर बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस मिला।

8/8

ओटीटी पर भी अदिति ने अपनी अलग पहचान बनाई है। वह 'जुबली' और संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' में नजर आईं। 'हीरामंडी' ने उनके करियर को एक नई ऑडियंस तक पहुंचाया और उनके किरदार को दर्शकों के बीच काफी चर्चा मिली।

Related Galleries

Get the latest entertainment photo galleries featuring your favorite celebrities, actors, actresses, filmmakers, musicians, and television stars. Explore exclusive images from movie launches, promotional events, award ceremonies, red-carpet appearances, celebrity outings, and trending entertainment moments. Stay updated with visual stories and picture galleries covering the biggest happenings from the entertainment world.