Lust Stories 3 की अदिति राव हैदरी का पति सिद्धार्थ संग रोमांटिक अंदाज, देखें 8 खूबसूरत Photos

Published : Sep 24, 2026, 10:15 AM IST

अदिति राव हैदरी ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उनका स्टाइलिश अंदाज तो नजर आया ही, पति सिद्धार्थ संग उनकी प्यारी केमिस्ट्री भी देखने को मिली। तस्वीरों में दोनों काफी सहज और रोमांटिक नजर आ रहे हैं।

1/8

अदिति राव हैदरी अपनी एक्टिंग के साथ-साथ फैंशन को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। हाल में उन्होंने अपने पति सिद्धार्थ संग खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं।

2/8

अदिति राव हैदरी ने अपनी लेटेस्ट तस्वीरों में बेहद खूबसूरत अंदाज दिखाया है। तस्वीरों में वह प्रिंटेड आउटफिट में नजर आ रही हैं, जिसे उन्होंने बेहद ग्रेसफुल तरीके से कैरी किया है।

3/8

उनका लुक ट्रेडिशनल और मॉडर्न स्टाइल का खूबसूरत कॉम्बिनेशन है। प्रिंटेड फ्लेयर्ड बॉटम के साथ उन्होंने मैचिंग स्लीवलेस टॉप पहना है।

4/8

स्लीक पोनीटेल, गोल्ड हूप्स और मिनिमल मेकअप के साथ एक्ट्रेस ने अपने लुक को सिंपल रखा है। उनके आउटफिट की प्रिंटेड डिटेलिंग तस्वीरों में खास तौर पर नजर आ रही है।

5/8

अदिति का आउटफिट अपने आप में काफी खास है। नीले और क्रीम शेड के प्रिंटेड पैटर्न वाले इस लुक में गोल्डन डिटेलिंग नजर आ रही है।

6/8

एक तस्वीर में अदिति पति सिद्धार्थ को पीछे से गले लगाए पोज दे रही हैं। दोनों की मुस्कान और कंफर्टेबल बॉन्डिंग तस्वीर को खास बना रही है।

7/8

अदिति और सिद्धार्थ की जोड़ी इन दिनों ‘लस्ट स्टोरीज 3’ को लेकर भी चर्चा में है। सीरीज में दोनों ने पति-पत्नी का किरदार निभाया है और विशाल भारद्वाज ने उनके हिस्से की कहानी डायरेक्ट की

8/8

अदिति और सिद्धार्थ ने सितंबर 2024 में शादी की थी। दोनों ने अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर फैंस को खुशखबरी दी थी।

Related Galleries

Get the latest entertainment photo galleries featuring your favorite celebrities, actors, actresses, filmmakers, musicians, and television stars. Explore exclusive images from movie launches, promotional events, award ceremonies, red-carpet appearances, celebrity outings, and trending entertainment moments. Stay updated with visual stories and picture galleries covering the biggest happenings from the entertainment world.