ICW 2026 में छाए अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ, 10 Photos में देखें शाही रनवे लुक

Nitu Kumari   | ANI
Published : Jul 29, 2026, 03:18 PM IST

बॉलीवुड और साउथ के सबसे पसंदीदा कपल में से एक अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ ने इंडिया कॉउचर वीक (ICW) 2026 में अपनी रॉयल मौजूदगी दर्ज कराई। रैंप पर इस कपल के अलावा कई सेलेब्स उतरें। आइए दिखाते हैं, फैशन शो की कुछ तस्वीरें।

1/10

इंडिया कॉउचर वीक (ICW) 2026 में अदिति राव हैदरी अपने पति सिद्धार्थ के साथ रैंप वॉक करती दिखाई दीं। उनकी मौजूदगी काफी रॉयल थी।

2/10

अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ ने फैशन डिजाइनर जयंती रेड्डी के डिजाइन किए गए आउटफिट्स पहने थे। दोनों शोस्टॉपर के रूप में रैंप पर उतरे और अपनी शानदार केमिस्ट्री व रॉयल अंदाज से लोगों का दिल जीत लिया।

3/10

अदिति राव हैदरी ने गोल्ड और बेज टोन का खूबसूरत पेप्लम स्टाइल आउटफिट पहना था, जिसमें बारीक जरदोजी, सीक्विन और बीडवर्क की शानदार कारीगरी देखने को मिली। उन्होंने डायमंड चोकर, सॉफ्ट मेकअप और खुले बालों के साथ अपने लुक को पूरा किया।

4/10

जयंती रेड्डी का नया कॉउचर कलेक्शन 'The Gilded Era' हैदराबाद के निजामी दौर की आर्ट, हैरिटेज और क्राफ्ट से इंस्पायर्ड था। कलेक्शन में न्यूट्रल कलर्स, फ्लोरल मोटिफ्स और बारीक हैंड एम्ब्रॉयडरी देखने को मिली, जिसने शो को रॉयल एहसास दिया।

5/10

इंडिया कॉउचर वीक में एक्ट्रेस वाणी कपूर भी रैंप वॉक करती नजर आईं। वाइन कलर की ड्रेस में वो काफी गॉर्जियस लग रही थीं।

6/10

इंडिया कॉउचर वीक 2026 का आयोजन 23 जुलाई से 29 जुलाई 2026 तक हुआ। हैदराबाद और नई दिल्ली के ताज पैलेस में फैशन शो को होस्ट किया गया।

7/10

ICW 2026 की शुरुआत 23 जुलाई को हैदराबाद के ऐतिहासिक ताज फलकनुमा पैलेस में हुई, जहां डिजाइनर अनामिका खन्ना ने उद्घाटन शो किया। इसके बाद 24 से 29 जुलाई तक नई दिल्ली के ताज पैलेस में देश के प्रमुख फैशन डिजाइनरों ने अपने नए कॉउचर कलेक्शन रैंप पर उतारे।

8/10

इस साल 19वें Hyundai India Couture Week में 14 प्रमुख भारतीय फैशन डिजाइनरों और फैशन हाउसेज ने अपने नए कॉउचर कलेक्शन पेश किए।

9/10

अनामिका खन्ना, रोसरूम, तरुण तहिलियानी, फाल्गुनी शेन पीकॉक, जेजे वलाया, मसाबा गुप्ता, अमित अग्रवाल, जयंती रेड्डी, रिमझिम दादू, वरुण बहल, शान्तनु एंड निखिल, राघवेंद्र राठौड़, राहुल मिश्रा, नेक्सस न्यूयॉर्क जैसे प्रमुख फैशन डिजाइनरों ने अपने लेटेस्ट कॉउचर कलेक्शन का जलवा बिखेरा।

10/10

कई बॉलीवुड सितारों ने शोस्टॉपर के रूप में रैंप वॉक किया। इनमें अदिति राव हैदरी–सिद्धार्थ, भूमि पेडनेकर, जान्हवी कपूर, विजय वर्मा, तृप्ति डिमरी, अनन्या पांडेय सहित कई सेलेब्रिटीज शामिल रहे।

Related Galleries

Get the latest entertainment photo galleries featuring your favorite celebrities, actors, actresses, filmmakers, musicians, and television stars. Explore exclusive images from movie launches, promotional events, award ceremonies, red-carpet appearances, celebrity outings, and trending entertainment moments. Stay updated with visual stories and picture galleries covering the biggest happenings from the entertainment world.