दुल्हन बनीं TV की 'पाखी' ! ब्राइडल लहंगे में 6 खूबसूरत Photos

Published : Sep 21, 2026, 06:04 PM IST

ऐश्वर्या शर्मा के ब्राइडल फोटोशूट ने फैंस का ध्यान खींच लिया। लाल लहंगे, हैवी ब्लाउज और ग्लोइंग मेकअप में एक्ट्रेस का खूबसूरत दुल्हन लुक की तस्वीरें देखें।

1/6

टीवी एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा अपनी खूबसूरती से फैंस के दिलों में राजी करती हैं। इसी बीच उनके ब्राइडल लुक ने हर किसी को हैरान कर दिया है।

2/6

ऐश्वर्या ने सुर्ख लाल रंग का लहंगा पहना है, जो चौड़े गोटा-पट्टी हेमलाइन बॉर्डर संग आता है। साथ में हैवी मैचिंग ब्लाउज और दुपट्टा कमाल लग रहा है।

3/6

फैंस ऐश्वर्या का ब्राइडल लुक देकर इसे असल समझ बैठे, हालांकि एक्ट्रेस का यह लुक केवल फोटो शूट के लिए था। ऐश्वर्या पर लाल रंग का शादी का जोड़ा खिल रहा है।

4/6

ऐश्वर्या फोटो शूट के लिए ट्रेडिशनल रजवाड़ी दुल्हन वाला लुक चुना। सिर पर माथा पट्टी, राजस्थानी नथ और हाथ में शीशा पकड़े उनका दुल्हन बेहद शाही और खूबसूरत लग रहा है।

5/6

ऐश्वर्या ने ब्राइडल फोटोशूट के लिए सॉफ्ट और ग्लोइंग मेकअप चुना है। विंग्ड आईलाइनर, होठों पर मैरून लिपस्टिक उनके लहंगे से मैच होकर वर्सेटाइल लुक दे रही है।

6/6

ऐश्वर्या शर्मा 'गुम है किसी के प्यार में" शो से सुर्खियों में आईं थीं। उनके पाखी के किरदार को दर्शकों से खूब सराह था। इसके साथ ही वह खतरों के खिलाड़ी और बिग-बॉस जैसे फेमस रियालिटी शो में नजर आ चुकी हैं।

Related Galleries

Get the latest entertainment photo galleries featuring your favorite celebrities, actors, actresses, filmmakers, musicians, and television stars. Explore exclusive images from movie launches, promotional events, award ceremonies, red-carpet appearances, celebrity outings, and trending entertainment moments. Stay updated with visual stories and picture galleries covering the biggest happenings from the entertainment world.