आकांक्षा की शादी में आलिया भट्ट का जलवा, मेहंदी से शादी तक की देखें 12 PHOTOS

Published : Jul 14, 2026, 10:20 AM IST

आलिया भट्ट अपनी दोस्त आकांक्षा रंजन कपूर की शादी में खूब जचीं। मेहंदी से लेकर शादी तक में उन्होंने डिफरेंट स्टाइल में साड़ी पहना। इंटरनेट पर उनकी तस्वीरें खूब वायरल हो रही है। 11 जुलाई 2026 को आकांक्षा की शादी शरण शर्मा से हुई। 

1/12

11 जुलाई 2026 को आलिया भट्ट की बेस्ट फ्रेंड आकांक्षा रंजन कपूर शरण शर्मा के साथ शादी के बंधन में बंधी। शादी के हर रस्म में आलिया दिखीं।

2/12

सोशल मीडिया पर इस समय बॉलीवुड एक्ट्रेस और आलिया भट्ट की बेस्ट फ्रेंड आकांक्षा रंजन कपूर की शादी की फोटोज छाई हुई हैं।

3/12

आलिया भट्ट ने आकांक्षा रंजन कपूर की मेहंदी, शादी और रिसेप्शन के लिए अलग-अलग रंगों और डिजाइनों की तीन खूबसूरत साड़ियां चुनीं।

4/12

आलिया भट्ट मेहंदी और संगीत सेरेमनी के लिए पर्पल कलर की साड़ी और ब्लाउज चुना था। जिसमें वो बेहद ही हसीन लग रही थीं।

5/12

ऑफ शोल्डर फ्रंट कंट ब्लाउज के साथ आलिया ने साड़ी के पल्लू को हैंड पर ले रखा था, जिसकी वजह से उनका लुक हट के लगा।

6/12

दोस्त की शादी के दिन आलिया ने ब्लू एंड गोल्डन शेड्स की टिशू साड़ी चुनी थी। साड़ी के बॉर्डर पर गोल्डन लेस वर्क था।

7/12

फ्रंट कट कॉलर ब्लाउज उन्होंने साड़ी के साथ जोड़ा था। हैवी इयररिंग्स, मांगटीका और बैंगल्स उनको बेहद खूबसूरत बना रही थी।

8/12

आलिया भट्ट ने आकांक्षा रंजन के रिसेप्शन के लिए हैवी वर्क साड़ी चुना था। उन्होंने इस बार भी इसे अलग तरह से स्टाइल किया था।

9/12

डीप फ्रंट नेक बैकलेस फुल स्लीव्स ब्लाउज और हैवी इयररिंग्स उनके लुक में चार-चांद लगा रही थी।

10/12

आकांक्षा रंजन कपूर की शादी में वो अपनी दूसरे दोस्तों के साथ भी पोज देती नजर आईं।

11/12

आकांक्षा के हमसफर शरण शर्मा के साथ भी आलिया पोज देती नजर आईं। तस्वीर देखकर अंदाजा लगा सकते हैं, कि वो भी आलिया के फ्रेंड लिस्ट में हैं।

12/12

संगीत सेरेमनी में आलिया अपने दोस्तों के साथ खूब डांस की। उनके डांस वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

Related Galleries

Get the latest entertainment photo galleries featuring your favorite celebrities, actors, actresses, filmmakers, musicians, and television stars. Explore exclusive images from movie launches, promotional events, award ceremonies, red-carpet appearances, celebrity outings, and trending entertainment moments. Stay updated with visual stories and picture galleries covering the biggest happenings from the entertainment world.