आलिया भट्ट का आइवरी लुक कर देगा मोहित, 9 Photos में देखें ‘लव एंड वॉर’ एक्ट्रेस का अंदाज

Published : Sep 27, 2026, 06:10 PM IST

आलिया भट्ट इन दिनों अपनी फिल्म ‘लव एंड वॉर’ (Love & War) को लेकर चर्चा में हैं। मनीष मल्होत्रा के मिजवान फैशन शो में उन्होंने आइवरी चिकनकारी लुक में रैंप पर जलवा बिखेरा। यहां देखें आलिया की 9 खूबसूरत तस्वीरें।

1/9

मनीष मल्होत्रा के मिजवान शो में आलिया भट्ट आइवरी रंग की खूबसूरत चिकनकारी साड़ी में शोस्टॉपर बनीं। उनका पूरा लुक ट्रेडिशनल और मॉडर्न स्टाइल का खूबसूरत मेल नजर आया।

2/9

आलिया की साड़ी पर बारीक चिकनकारी कढ़ाई के साथ सीक्विन और सिल्वर डिटेलिंग की गई थी। स्कैलप्ड बॉर्डर ने साड़ी को और खास बना दिया।

3/9

साड़ी के साथ आलिया ने बैंड्यू स्टाइल का मॉडर्न ब्लाउज पहना। स्पेगेटी स्ट्रैप्स और स्क्वायर नेकलाइन वाले इस ब्लाउज ने उनके ट्रेडिशनल लुक को कंटेम्परेरी टच दिया।

4/9

आलिया के लुक का सबसे खास हिस्सा उनका मैचिंग शीयर घूंघट था। चिकनकारी, सीक्विन और स्कैलप्ड बॉर्डर वाला यह लंबा घूंघट उनके लुक को ब्राइडल फील दे रहा था।

5/9

एक्ट्रेस ने अपने लुक को व्हाइट गोल्ड में डायमंड और पर्ल नेकलेस से सजाया। इसके साथ स्टेटमेंट ईयररिंग्स और मांग टीका भी पहना, जो उनके लुक को रॉयल टच दे रहे थे।

6/9

आलिया ने दोनों हाथों में डायमंड स्टडेड हाटफूल पहने। नाजुक ज्वेलरी और आइवरी साड़ी के साथ यह डिटेल उनके लुक को और खूबसूरत बना रही थी।

7/9

हेयरस्टाइल की बात करें तो आलिया ने सेंटर पार्टिंग के साथ स्लीक बन बनाया। मेकअप में ड्यूई बेस, स्मोकी आईज और ग्लॉसी पिंक लिप्स ने उनके लुक को सॉफ्ट और एलिगेंट रखा।

8/9

आलिया ने विक्की कौशल के साथ मिजवान फैशन शो में रैंप वॉक किया। दोनों ‘लव एंड वॉर’ में भी साथ नजर आएंगे। रैंप पर दोनों की ट्रेडिशनल आउटफिट में जोड़ी ने खास ध्यान खींचा।

9/9

आलिया भट्ट ने बतौर लीड एक्ट्रेस ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से बॉलीवुड में शुरुआत की थी। इसके बाद ‘हाईवे’, ‘उड़ता पंजाब’, ‘राजी’, ‘गली बॉय’ और ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ (Gangubai जैसी फिल्मों में उनके काम को पहचान मिली।

Related Galleries

Get the latest entertainment photo galleries featuring your favorite celebrities, actors, actresses, filmmakers, musicians, and television stars. Explore exclusive images from movie launches, promotional events, award ceremonies, red-carpet appearances, celebrity outings, and trending entertainment moments. Stay updated with visual stories and picture galleries covering the biggest happenings from the entertainment world.