8 Photos:आलिया भट्ट का गणपति लुक छाया, ऑफ शोल्डर ब्लाउज-टिशू साड़ी में दिखीं ग्लैमरस

Published : Sep 15, 2026, 09:11 AM IST

गणपति उत्सव के मौके पर बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट का खूबसूरत ट्रेडिशनल लुक सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। 14 सितंबर को आलिया नीता अंबानी के एंटीलिया स्थित गणपति बप्पा के दर्शन करने पहुंचीं। आइए दिखाते हैं, अदाकारा की 8 खूबसूरत तस्वीरें।

1/8

गणपति उत्सव में आलिया भट्ट ने हल्के हरे और सिल्वर टोन की शिमरी टिशू साड़ी चुनी। साड़ी पर गोल्डन एम्ब्रॉयडरी और बॉर्डर उनके पूरे लुक को और खास बना रहा था।

2/8

रणबीर कपूर की पत्नी ने साड़ी के साथ आलिया ने मैचिंग ऑफ शोल्डर ब्लाउज पहना। ब्लाउज की डीप नेकलाइन और उस पर की गई बारीक कढ़ाई उनके लुक को ग्लैमरस टच दे रही थी।

3/8

आलिया ने अपने इस लुक के साथ बड़े और ट्रेडिशनल स्टाइल के ईयररिंग्स पहने। माथे पर छोटी सी बिंदी और खुले वेवी बालों ने उनके लुक को और ग्रेसफुल बनाया।

4/8

उन्होंने मेकअप भी काफी सटल रखा। न्यूड टोन लिप्स और आई मेकअप उनके पूरे लुक के साथ अच्छी तरह मैच कर रहा था।

5/8

आलिया की तस्वीरों पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। उनका यह लुक ट्रेडिशनल के साथ-साथ मॉर्डन भी है।

6/8

आलिया भट्ट बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक हैं। 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से फिल्मी सफर शुरू करने वाली आलिया ने हाईवे, उड़ता पंजाब, राजी, गली बॉय, गंगूबाई काठियावाड़ी, ब्रह्मास्त्र और रॉकी और रानी की प्रेम कहानी जैसी फिल्मों में काम किया है।

7/8

एक्टिंग के अलावा आलिया भट्ट एक सफल बिजनेस वुमन के तौर पर भी अपनी पहचान बना चुकी हैं। उन्होंने 2020 में अपना कॉन्शस क्लोदिंग ब्रांड ‘Ed-a-Mamma’ शुरू किया था।

8/8

आलिया भट्ट की अगली बड़ी फिल्म संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ है, जिसमें वह रणबीर कपूर और विक्की कौशल के साथ नजर आएंगी।

Related Galleries

Get the latest entertainment photo galleries featuring your favorite celebrities, actors, actresses, filmmakers, musicians, and television stars. Explore exclusive images from movie launches, promotional events, award ceremonies, red-carpet appearances, celebrity outings, and trending entertainment moments. Stay updated with visual stories and picture galleries covering the biggest happenings from the entertainment world.