अनन्या पांडे का ब्लू साड़ी वाला लुक हुआ वायरल, 6 Photos में देखें Gen Z स्टार का ग्लैमर

Published : Aug 07, 2026, 03:36 PM IST

एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ब्लू कलर की खूबसूरत साड़ी में कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। ये तस्वीरें Filmfare Awards Marathi 2026 की हैं, जहां वह बेहद ग्रेसफुल लुक में पहुंचीं। आइए दिखाते हैं, चंकी पांडे के गॉर्जियस लुक।

1/7

Filmfare Awards Marathi 2026 में अनन्या पांडे ने रॉयल ब्लू सिल्क साड़ी पहनी, जिस पर सिल्वर जरी का बेहद खूबसूरत काम नजर आया।

2/7

अदाकारा ने साड़ी के साथ उन्होंने ब्लैक स्ट्रैपलेस ब्लाउज कैरी किया, जिसने उनके लुक को मॉडर्न और क्लासी टच दिया। उनका यह फ्यूजन स्टाइल फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

3/7

अपने ट्रेडिशनल लुक को खास बनाने के लिए अनन्या ने हैवी गोल्डन चोकर नेकलेस, मैचिंग बैंगल्स और मिनिमल ईयर कफ पहना।

4/7

बालों को स्लीक बन में स्टाइल किया, जिसे सफेद और बैंगनी फूलों से सजाया गया। न्यूड मेकअप और छोटी-सी लाल बिंदी ने उनके पूरे लुक में चार चांद लगा दिए।

5/7

अनन्या ने कैमरे के सामने अलग-अलग पोज दिए। हर फोटो में उनका कॉन्फिडेंस और एलिगेंस साफ नजर आया। सॉफ्ट एक्सप्रेशन और रॉयल स्टाइल ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

6/7

अनन्या पांडे ने साल 2019 में करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी।

7/7

इसके बाद वह 'पति पत्नी और वो', 'गहराइयां', 'लाइगर', 'ड्रीम गर्ल 2', 'खो गए हम कहां', 'CTRL' और 'केसरी चैप्टर 2' जैसी फिल्मों और प्रोजेक्ट्स में नजर आ चुकी हैं।

Related Galleries

Get the latest entertainment photo galleries featuring your favorite celebrities, actors, actresses, filmmakers, musicians, and television stars. Explore exclusive images from movie launches, promotional events, award ceremonies, red-carpet appearances, celebrity outings, and trending entertainment moments. Stay updated with visual stories and picture galleries covering the biggest happenings from the entertainment world.