कौन थीं अनन्या राज, एक महीने तक छिपा रहा जिनकी मौत का राज! देखें 10 PHOTO

Published : Aug 17, 2026, 08:03 AM IST

एक्ट्रेस अनन्या राज का 27 साल की उम्र में निधन हो गया था, लेकिन परिवार ने करीब एक महीने बाद इसकी जानकारी दी। अब एआईसीडब्ल्यूए ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। जानिए अनन्या राज के बारे में सबकुछ उनकी 8 फोटोज के साथ…

1/10

16 अगस्त 2026 को मनोरंजन जगत में एक्ट्रेस अनन्या राज के निधन की खबर सामने आई। अनन्या ने हिंदी के साथ क्षेत्रीय सिनेमा में भी काम किया था।

2/10

उनकी पहचान ‘7 आवर्स टू गो’, ‘द फाइनल एग्जिट’ और ‘घोस्ट’ जैसी फिल्मों से बनी थी। परिवार के मुताबिक, उनका निधन 15 जुलाई को हुआ था और वह महज 27 साल की थीं।

3/10

अनन्या के परिवार ने उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए निधन की जानकारी साझा की। परिवार के मुताबिक, वह पिछले एक साल से शारीरिक और मानसिक परेशानियों से जूझ रही थीं। परिवार ने बताया कि तमाम मुश्किलों के बावजूद उन्होंने मजबूती से परिस्थितियों का सामना किया।

4/10

परिवार ने अपने बयान में लिखा, “यह अनन्या का परिवार है। बहुत दुख के साथ हमें बताना पड़ रहा है कि अनन्या का 15 जुलाई की सुबह-सुबह निधन हो गया। उन्होंने नींद में शांतिपूर्वक अंतिम सांस ली। वह एक साल से अधिक समय से शारीरिक और मानसिक तकलीफ से गुजर रही थीं और उनसे उबरने के लिए योद्धा की तरह लड़ीं।”

5/10

परिवार ने आगे उन्हें याद करते हुए लिखा, “वह मजबूत हौसले वाली लड़की थी और रानी की तरह जिंदगी जी। बच्चा, तुम्हारी कमी बहुत महसूस होगी। हम आप सभी से उनकी आत्मा के लिए प्रार्थना करने का अनुरोध करते हैं। इन मुश्किल समय में हम निजता और शांति बनाए रखना चाहते हैं।”

6/10

अनन्या के निधन के बाद अब ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (एआईसीडब्ल्यूए) ने भी शोक जताया है। संगठन ने एक्स पर लंबा नोट साझा करते हुए कहा, “बहुत दुख और भारी मन से ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन अनन्या राज के असमय निधन पर शोक व्यक्त करता है, जिनका 15 जुलाई 2026 को महज 27 साल की उम्र में निधन हो गया।”

7/10

एआईसीडब्ल्यूए ने लिखा, “एक युवा कलाकार का जाना सिर्फ उनके परिवार का नुकसान नहीं है—यह पूरी फिल्म बिरादरी का नुकसान है। हमारे फिल्म उद्योग परिवार का एक सदस्य हमें बहुत जल्द छोड़कर चला गया। उनका काम, उनकी मौजूदगी और उनकी यादें हमेशा भारतीय फिल्म उद्योग का हिस्सा रहेंगी।”

8/10

संगठन ने परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की और संदेश का अंत “ॐ शांति” के साथ किया।

9/10

अनन्या ने 2016 में ‘7 आवर्स टू गो’ से बॉलीवुड में कदम रखा। इसके बाद वह ‘द फाइनल एग्जिट’ (2017) और ‘घोस्ट’ (2019) में नजर आईं। फिल्मों के अलावा उन्होंने म्यूजिक वीडियो में भी काम किया और धीरे-धीरे मनोरंजन जगत में अपनी पहचान बनाई।

10/10

हिंदी फिल्मों के साथ अनन्या ने दक्षिण भारतीय सिनेमा में भी काम किया। उन्हें तेलुगु फिल्म ‘थग्गेदे ले’ (2022) में देखा गया, जो श्रीनिवास राजू के निर्देशन में बनी सस्पेंस थ्रिलर थी। फिल्म में नवीन चंद्र, दिव्या पिल्लई और पी. रविशंकर भी थे। वह त्रिभाषी फिल्म ‘मद्रासी गैंग’ का भी हिस्सा रही थीं।

Related Galleries

Get the latest entertainment photo galleries featuring your favorite celebrities, actors, actresses, filmmakers, musicians, and television stars. Explore exclusive images from movie launches, promotional events, award ceremonies, red-carpet appearances, celebrity outings, and trending entertainment moments. Stay updated with visual stories and picture galleries covering the biggest happenings from the entertainment world.