'हुंकार' से पहले अनीता पड्डा का ग्लैमरस अंदाज, 6 Photos में दिखीं 'बेबी डॉल'

Published : Sep 12, 2026, 11:00 AM IST

'सैयारा' से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाली अनीत पड्डा इन दिनों अपनी अगली वेब सीरीज 'हुंकार: द रोअर' को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ने 11 सितंबर को इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ बेहद प्यारी तस्वीरें शेयर कीं, जिसे आप यहां देख सकते हैं।

1/7

'सैयारा' एक्ट्रेस अनीत पड्डा इंस्टाग्राम पर अपनी बेबी डॉल लुक को लेकर वायरल हो रही हैं। अदाकारा की ओर से शेयर की गई तस्वीर में वो सिंपल और क्यूट अंदाज में दिख रही हैं।

2/7

तस्वीरों में अनीत ग्रे कलर की शॉर्ट ड्रेस में नजर आ रही हैं। ड्रेस के ऊपर लगा व्हाइट कॉलर और ब्लैक बो उनके लुक को खास रेट्रो-क्यूट टच दे रहा है।

3/7

अनीत पड्डा ने अपने इस लुक में ज्यादा तामझाम नहीं किया। हल्का मेकअप, खुले बाल और ब्लैक बो वाली ड्रेस में उनका अंदाज काफी फ्रेश नजर आ रहा है।

4/7

उनके इस लुक को देखकर फैंस उन्हें 'बेबी डॉल' जैसे कॉम्प्लिमेंट दे रहे हैं। यही वजह है कि अनीत की ये तस्वीरें उनके फैंस के बीच चर्चा में हैं।

5/7

अनीत जल्द ही 'हुंकार: द रोअर' में नजर आने वाली हैं। यह एक सोशल थ्रिलर सीरीज है, जिसमें वह मीनू रावत का किरदार निभा रही हैं।

6/7

खास बात यह है कि अनीत ने 'हुंकार' की शूटिंग 'सैयारा' से पहले ही कर ली थी। अब 'सैयारा' की सफलता के बाद इस सीरीज को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी और बढ़ गई है। 'हुंकार: द रोअर' 25 सितंबर 2026 से JioHotstar पर स्ट्रीम होगी।

7/7

अनीत पड्डा ने 2022 में 'सलाम वेंकी' से एक्टिंग की शुरुआत की थी। इसके बाद वह 'Big Girls Don't Cry' जैसी सीरीज में नजर आईं। 2025 में 'सैयारा' ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई, जिसमें उन्होंने वाणी बत्रा का किरदार निभाया था।

Related Galleries

Get the latest entertainment photo galleries featuring your favorite celebrities, actors, actresses, filmmakers, musicians, and television stars. Explore exclusive images from movie launches, promotional events, award ceremonies, red-carpet appearances, celebrity outings, and trending entertainment moments. Stay updated with visual stories and picture galleries covering the biggest happenings from the entertainment world.