23 की अनुष्का सेन ने दिखाया ग्लैमरस अवतार, 10 Photos में देखें पतली कमर वाला लुक

Published : Aug 01, 2026, 04:05 PM IST

दक्षिण कोरियाई फिल्म 'Jeju Olle' से इंटरनेशनल डेब्यू करने जा रहीं अनुष्का सेन ने साउथ कोरिया से अपनी नई तस्वीरें शेयर की हैं। 23 साल की एक्ट्रेस ब्लैक आउटफिट में बेहद ग्लैमरस दिखीं। यहां देखें, एक्ट्रेस की 10 खूबसूरत तस्वीरें।

1/10

अनुष्का सेन कोरियन मूवी में नजर आने वाली हैं। वो पहली भारतीय अदाकारा हैं, जो कोरियन फिल्म में दिखाई देंगी।

2/10

दक्षिण कोरियाई फिल्म 'Jeju Olle' में हिस्सा बनने वाली अनुष्का ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर वहां की कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीर शेयर कीं।

3/10

अनुष्का कुछ तस्वीर में ब्लू फ्लावर गार्डन में दिखाई दे रही हैं। वो काफी हसीन ब्लू फूलों के बीच में लग रही हैं।

4/10

23 साल की अदाकारा ब्लैक ऑफ-शोल्डर क्रॉप टॉप और ब्लू डेनिम जींस में दिखाई दे रही हैं। खूबसूरत फूलों के बीच उनकी मुस्कान और स्टाइल फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

5/10

तस्वीरों से साफ है कि वह दक्षिण कोरिया में शूटिंग के साथ-साथ वहां के खूबसूरत लोकेशंस का भी आनंद ले रही हैं।

6/10

अनुष्का सेन का जन्म 4 अगस्त 2002 को झारखंड के रांची में हुआ था। उन्होंने बहुत छोटी उम्र में टीवी इंडस्ट्री में कदम रखा। साल 2009 में उन्होंने टीवी शो 'यहां मैं घर-घर खेली' से अपने करियर की शुरुआत की।

7/10

अनुष्का को सबसे ज्यादा लोकप्रियता 'बालवीर' में मेहर के किरदार से मिली। इसके बाद उन्होंने 'झांसी की रानी', 'इंटरनेट वाला लव', 'अपना टाइम भी आएगा' और कई अन्य टीवी शोज में काम किया।

8/10

टीवी के अलावा अनुष्का ने फिल्मों और ओटीटी पर भी अपनी पहचान बनाई है। वह 'लिहाफ', 'अमृत मंथन' जैसी परियोजनाओं से जुड़ीं और कई म्यूजिक वीडियो में भी नजर आईं।

9/10

सोशल मीडिया पर भी उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है और इंस्टाग्राम पर उन्हें 37.8M  लोग फॉलो करते हैं।

10/10

अनुष्का सेन पिछले कुछ वर्षों से दक्षिण कोरिया के कल्चर औ रएंटेनमेंट प्रोग्राम का हिस्सा बनती रही हैं।वह कोरियन ब्रांड्स और इवेंट्स में भी नजर आ चुकी हैं।

Related Galleries

Get the latest entertainment photo galleries featuring your favorite celebrities, actors, actresses, filmmakers, musicians, and television stars. Explore exclusive images from movie launches, promotional events, award ceremonies, red-carpet appearances, celebrity outings, and trending entertainment moments. Stay updated with visual stories and picture galleries covering the biggest happenings from the entertainment world.