अर्चना पूरन सिंह के बेटे और होने वाली बहू ने मंदिर में कराया शुद्धिकरण, वायरल हो रहीं PHOTOS

Published : Jul 27, 2026, 01:08 PM IST

अर्चना पूरन सिंह के बेटे आयुष्मान सेठी ने गर्लफ्रेंड समीक्षा शेट्टी के साथ बाली के फेमस तिर्ता एम्पुल मंदिर में पारंपरिक वॉटर प्यूरिफिकेशन (शुद्धिकरण) सेरेमनी की। उनकी तस्वीरें सोशल मीडीया पर वायरल हो रही हैं, जो आप यहां देख सकते हैं…

1/8

अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी का परिवार अक्सर अपने व्लॉग्स को लेकर चर्चा में रहता है। हाल ही में उनके छोटे बेटे आयुष्मान सेठी और उनकी पार्टनर समीक्षा शेट्टी की बाली ट्रिप सुर्खियों में आ गई, जहां दोनों ने एक खास धार्मिक अनुष्ठान में हिस्सा लिया।

2/8

आयुष्मान और समीक्षा बाली के प्रसिद्ध तिर्ता एम्पुल मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने लोकल ट्रेडिशन के मुताबिक़ पूजा-अर्चना की और पारंपरिक कपड़े पहनकर प्रसिद्ध वॉटर प्यूरिफिकेशन सेरेमनी में हिस्सा लिया। इस दौरान दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर की गईं।

3/8

पूजा के दौरान दोनों ने भगवान के सामने हाथ जोड़कर प्रार्थना की और फूल अर्पित किए। इसके बाद मंदिर परिसर के पवित्र जलकुंड में स्नान कर शुद्धिकरण की रस्म निभाई। इस धार्मिक अनुभव को उन्होंने बेहद खास और यादगार बताया।

4/8

आयुष्मान ने व्लॉग में बताया कि इस परंपरा के तहत 13 अलग-अलग फाउंटेन के नीचे स्नान किया जाता है। हर फाउंटेन के नीचे जाकर श्रद्धालु मनोकामना मांगते हैं। उन्होंने कहा कि इस पूरी प्रक्रिया ने उन्हें मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का एहसास कराया।

5/8

समीक्षा शेट्टी ने भी इस अनुभव को बेहद सुकून देने वाला बताया। दोनों का कहना था कि पूजा और शुद्धिकरण के बाद उन्हें भीतर से शांति महसूस हुई। फैंस ने भी इस आध्यात्मिक यात्रा की तस्वीरों और वीडियो को खूब पसंद किया।

6/8

दूसरी ओर, अर्चना पूरन सिंह ने हालिया इंटरव्यू में अपने बेटों की पार्टनर्स योगिता बिहानी और समीक्षा शेट्टी को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि जब बच्चे किसी को अपना जीवनसाथी चुनते हैं, तो वह व्यक्ति भी परिवार का हिस्सा बन जाता है और उससे अपनापन अपने आप जुड़ जाता है।

7/8

अर्चना ने यह भी कहा कि उन्होंने एक बहू के रूप में जिन कठिन अनुभवों का सामना किया, उन्हें वह कभी अपनी होने वाली बहुओं के साथ नहीं दोहराएंगी। उनके अनुसार, रिश्तों की मजबूत नींव सम्मान, प्यार और अपनापन होता है, न कि पुराने रीति-रिवाज या भेदभाव।

8/8

अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी ने 1992 में शादी की थी। उनके दो बेटे हैं—आर्यमान और आयुष्मान। प्रोफेशनल फ्रंट पर अर्चना हाल ही में वेब सीरीज 'आदर्श बाल विद्यालय' में नजर आईं, जिसे 24 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया।

Related Galleries

Get the latest entertainment photo galleries featuring your favorite celebrities, actors, actresses, filmmakers, musicians, and television stars. Explore exclusive images from movie launches, promotional events, award ceremonies, red-carpet appearances, celebrity outings, and trending entertainment moments. Stay updated with visual stories and picture galleries covering the biggest happenings from the entertainment world.