पति के प्यार में खोईं आरती सिंह, 7 Photos में दिखी दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री

Published : Aug 07, 2026, 10:23 AM IST

टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस और गोविंदा की भांजी आरती सिंह ने 6 अगस्त को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं। उन तस्वीरों में वो अपने पति दीपक चौहान संग रोमांटिक पोज देती नजर आईं। आइए दिखाते हैं, उनकी कुछ बेहतरीन फोटोज।

1/7

टीवी एक्ट्रेस आरती सिंह ने पति दीपक चौहान के साथ कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं। तस्वीरों में दोनों की शानदार केमिस्ट्री और एक-दूसरे के लिए प्यार साफ नजर आ रहा है। फैंस भी कपल की इन तस्वीरों पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं।

2/7

तस्वीरों में आरती सिंह और दीपक चौहान ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आ रहे हैं। एक फोटो में दीपक पीछे से आरती को गले लगाए हुए हैं, जबकि दोनों कैमरे की ओर मुस्कुराते हुए पोज दे रहे हैं।

3/7

आरती सिंह ने मल्टीकलर एम्ब्रॉयडरी वाला खूबसूरत लहंगा पहना है, जिसे उन्होंने हैवी ज्वेलरी और चूड़ियों के साथ स्टाइल किया।

4/7

वहीं दीपक चौहान व्हाइट बेस पर फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी वाले कुर्ते में बेहद हैंडसम नजर आए। दोनों का ट्रेडिशनल लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

5/7

आरती सिंह ने बिजनेसमैन दीपक चौहान के साथ 25 अप्रैल 2024 को मुंबई में धूमधाम से शादी की थी। उनकी शादी में टीवी और बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं।

6/7

आरती सिंह टीवी इंडस्ट्री का जाना-पहचाना चेहरा हैं। उन्होंने 'मायका', 'उतरन', 'परिचय', 'वारिस', 'ससुराल सिमर का' और 'श्रावणी' जैसे कई लोकप्रिय टीवी शोज में काम किया है।

7/7

कृष्णा अभिषेक की बहन आरती को सबसे ज्यादा पहचान 'बिग बॉस 13' से मिली, जहां उनकी सादगी और बेबाक अंदाज को दर्शकों ने खूब पसंद किया।

Related Galleries

Get the latest entertainment photo galleries featuring your favorite celebrities, actors, actresses, filmmakers, musicians, and television stars. Explore exclusive images from movie launches, promotional events, award ceremonies, red-carpet appearances, celebrity outings, and trending entertainment moments. Stay updated with visual stories and picture galleries covering the biggest happenings from the entertainment world.