‘बालिका वधू’ की आनंदी का बदला अंदाज, थाईलैंड बीच से वायरल हुई 6 PHOTOS

Published : Sep 03, 2026, 05:53 PM IST

Avika Gaur viral photos: ‘बालिका वधू’ की आनंदी यानी अविका गौर का बदला अंदाज थाईलैंड बीच से वायरल हो रहा है। देखें एक्ट्रेस की 6 ग्लैमरस और स्टाइलिश तस्वीरें।

1/6

टीवी के पॉपुलर शो ‘बालिका वधू’ में आनंदी का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस अविका गौर थाईलैंड में छुट्टियों का आनंद लेकर वापस आ गई हैं। एक्ट्रेस ने 3 सितंबर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर थाईलैंड के फेमस फी फी आइलैंड से कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं।

2/6

अविका गौर ने तस्वीरों के साथ अपने ट्रिप का अनुभव को भी फैंस के साथ शेयर किया। कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा कि उनके पास ढेर सारी तस्वीरें थीं और उन्हें इसका बिल्कुल भी अफसोस नहीं है।

3/6

अविका लिखती हैं कि यहां के खूबसूरत आइलैंड, बोट राइड, शानदार नजारे और सनसेट ने इस ट्रिप को बेहद खास बना दिया।

4/6

अविका की शेयर की गई तस्वीरों में न सिर्फ सुंदर बीच और लोकेशन देखने को मिले बल्कि वहां का ऑथेंटिक फूड भी देखने को मिल रहा है।

5/6

तस्वीरों में समुद्र, आइलैंड और खूबसूरत प्राकृतिक नजारों की झलक देखने दिख रही है। अविका कहीं कलरफुल वन पीस नजर आ रही हैं, तो कहीं लूज टॉप पैंट में।

6/6

आपको बताते चले कि अविका गौर फिलहाल अपने पति मिलिंद चंदवानी के साथ बैंकॉक में नया घर बसाकर रह रही हैं।

Related Galleries

Get the latest entertainment photo galleries featuring your favorite celebrities, actors, actresses, filmmakers, musicians, and television stars. Explore exclusive images from movie launches, promotional events, award ceremonies, red-carpet appearances, celebrity outings, and trending entertainment moments. Stay updated with visual stories and picture galleries covering the biggest happenings from the entertainment world.