'बालिका वधू' की छोटी आनंदी की 11 ग्लैमरस तस्वीरें, किसी ने बताया 'कहर', किसी ने उड़ाया मजाक

Published : Jul 18, 2026, 02:33 PM IST

टीवी पर 'बालिका वधू' सीरियल में छोटी आनंद का रोल कर पॉपुलर हुईं अविका गौर ने इंस्टाग्राम पर 11 ग्लैमरस तस्वीरें शेयर की हैं, जो उनके फैन्स को खूब पसंद आ रही हैं। 'बालिका वधू' की तस्वीरों को किसी ने कहर बताया तो किसी ने एक्ट्रेस को ट्रोल भी किया है।

1/11

अविका गौर ने तस्वीरें शेयर करते हुए इनके कैप्शन में लिखा है, “ज़िंदगी को दिलचस्प बनाए रखने के लिए बस थोड़ी-सी अफ़रा-तफ़री।”

2/11

तस्वीरों में अविका ने राय एंड री का व्हाइट शर्ट और व्हाट शी वियर्स का स्टाइलिश स्कर्ट पहना हुआ है।

3/11

अविका की ये तस्वीरें मुंबई के सेट्स इन द सिटी में खींची गई हैं। निधि मुनोट ने उनके लिए स्टाइलिंग और फैशन डायरेक्शन किया है।

4/11

अविका की तस्वीरें देख फैन्स बेहद एक्साइटेड हैं। वे कमेंट बॉक्स में अपनी चहेती एक्ट्रेस की जमकर तारीफ़ कर रहे हैं और उन पर प्यार लुटा रहे हैं।

5/11

मसलन, एक यूजर ने लिखा है, "उफ़! कहर! सो गॉर्जियस।" एक अन्य यूजर ने लिखा है, "लवली पिक्चर्स।"

6/11

अविका की तारीफ में एक यूजर ने लिखा है, "एंजेल ऑफ़ इंडिया।" एक यूजर ने पूछा है, "आप जग्या की आनंद हो क्या?"

7/11

कई यूजर अविका से आमरण अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक का सपोर्ट करने को कह रहे हैं तो एक यूजर ने ट्रोल करते हुए लिखा है,"कपड़ा लपेट के आ गई।"

8/11

अविका ने एक कमेंट में लोगों से अपनी शर्ट पर बैठी मक्खी को स्पॉट करने को भी कहा, जिस पर एक यूजर ने लिखा, "वह मक्खी नहीं आपकी दीदी सिमर है।"

9/11

29 साल की अविका गौर उस वक्त सिर्फ 11 साल की थीं, जब उन्होंने 2008 में 'बालिका वधू' में छोटी आनंदी का रोल किया था।

10/11

अविका गौर को 'बालिका वधू' के अलावा 'ससुराल सिमर का' की रोली के रोल के लिए भी जाना जाता है, जिसमें दीपिका कक्कड़ उनकी बड़ी बहन सिमर बनी थीं।

11/11

अविका गौर ने 2025 में सोशल एक्टिविस्ट मिलिंद चंदवानी से शादी की। दोनों 2020 से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे।

Related Galleries

Get the latest entertainment photo galleries featuring your favorite celebrities, actors, actresses, filmmakers, musicians, and television stars. Explore exclusive images from movie launches, promotional events, award ceremonies, red-carpet appearances, celebrity outings, and trending entertainment moments. Stay updated with visual stories and picture galleries covering the biggest happenings from the entertainment world.