पिंक ड्रेस में अविका गौर ने दिखाया सिंपल और एलिगेंट अंदाज, 7 Photos में देखें नेचुरल ब्यूटी

Published : Jul 26, 2026, 08:14 AM IST

टीवी से लेकर फिल्मों तक अपनी अलग पहचान बना चुकीं अविका गौर एक बार फिर अपने लेटेस्ट लुक को लेकर चर्चा में हैं। 25 जुलाई को एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपनी नई फोटोज शेयर कीं, जिनमें वह बेबी पिंक पोल्का डॉट मैक्सी ड्रेस में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।

1/7

अविका गौर हल्के गुलाबी रंग की पोल्का डॉट मैक्सी ड्रेस में बेहद खूबसूरत लगीं। बिना हैवी मेकअप और सिंपल स्टाइलिंग के साथ अदाकारा बहुत ही गॉर्जियस लग रही थीं।

2/7

खुले वेवी बाल, मिनिमल मेकअप, पर्ल ब्रेसलेट और फ्लोरल स्लिपर्स ने अविका गौर लुक को और भी ग्रेसफुल बना दिया। व्हाइट टेक्सचर्ड वॉल और फूलों से सजे बैकग्राउंड ने तस्वीरों को मेडिटेरेनियन वाइब्स दी हैं।

3/7

अविका की इन तस्वीरों पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। किसी ने उन्हें नेचुरल ब्यूटी बताया तो किसी ने उनके सिंपल और क्लासी स्टाइल की तारीफ की। सोशल मीडिया पर उनकी ये तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।

4/7

अविका गौर ने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी, लेकिन उन्हें असली पहचान 'बालिका वधू' में आनंदी के किरदार से मिली।

5/7

इसके बाद 'ससुराल सिमर का' में रोली के रोल ने उन्हें घर-घर लोकप्रिय बना दिया। हिंदी टीवी के अलावा उन्होंने तेलुगु और कन्नड़ फिल्मों में भी अपनी एक्टिंग का दम दिखाया है।

6/7

अविका गौर इन दिनों टीवी और डिजिटल प्रोजेक्ट्स के साथ-साथ साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी सक्रिय हैं। पिछले कुछ वर्षों में उन्होंने अलग-अलग जॉनर के किरदार निभाकर खुद को एक वर्सेटाइल एक्ट्रेस के रूप में स्थापित किया है।

7/7

ग्लैमरस इंडस्ट्री का हिस्सा होने के बावजूद अविका गौर अपनी सादगी के लिए जानी जाती हैं। वह फिटनेस पर खास ध्यान देती हैं और नियमित वर्कआउट के साथ हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करती हैं।

Related Galleries

Get the latest entertainment photo galleries featuring your favorite celebrities, actors, actresses, filmmakers, musicians, and television stars. Explore exclusive images from movie launches, promotional events, award ceremonies, red-carpet appearances, celebrity outings, and trending entertainment moments. Stay updated with visual stories and picture galleries covering the biggest happenings from the entertainment world.