'शरारत गर्ल' आयशा खान ने साड़ी में ढाया कहर, 8 Photos में दिखा हसीना का खूबसूरत अंदाज

Published : Sep 06, 2026, 09:52 AM IST

'धुरंधर' की 'शरारत गर्ल' आयशा खान ने हाल ही में अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। इसमें एक्ट्रेस बेहद हसीन लग रही हैं। संस्कारी लुक देखकर फैंस की नजर भी नहीं हट रही है। आइए दिखाते हैं, आयशा की 7 तस्वीरें जिसमें वो माशा अल्लाह लग रही हैं।

1/7

एक्ट्रेस आयशा खान अपने ग्लैमरस अंदाज के लिए जानी जाती हैं। सोशल मीडिया पर उनका लेटेस्ट साड़ी लुक सामने आया है, जिसमें वह ट्रेडिशनल अवतार में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।

2/7

आयशा खान ने इस फोटोशूट के लिए गहरे हरे रंग की साड़ी चुनी है, जिस पर गोल्डन एम्ब्रॉयडरी और बॉर्डर नजर आ रहा है। साड़ी के साथ उन्होंने मैचिंग ग्रीन फुल-स्लीव ब्लाउज पहना है, जिस पर भी गोल्डन वर्क किया गया है।

3/7

इस ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ आयशा ने अपने हाथों में हरे रंग की कई चूड़ियां पहनी हैं। गले में हैवी चोकर और माथे पर छोटी सी बिंदी उनके एथनिक लुक को और निखार रही है।

4/7

आयशा ने इस लुक के साथ मेकअप को ज्यादा हैवी नहीं रखा है। उनकी काजल लगी आंखें और न्यूड टोन मेकअप चेहरे की खूबसूरती को उभार रहा है। वहीं बालों को सॉफ्ट वेव्स में खुला रखा गया है।

5/7

आयशा खान को टीवी और फिल्मों के अलावा रियलिटी शो Bigg Boss 17 से देशभर में बड़ी पहचान मिली। इसके बाद वह लगातार फिल्मों और दूसरे प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनी हैं।

6/7

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी से की और 'बालवीर रिटर्न' में काम किया। इसके बाद उन्होंने तेलुगु सिनेमा में कदम रखा और 'Mukhachitram', 'Om Bheem Bush' और 'Manamey' जैसी फिल्मों में नजर आईं।

7/7

आयशा खान को फिल्म 'धुरंधर' के गाने 'शरारत' में भी देखा गया। गाने में उनके डांस और ग्लैमरस अंदाज ने काफी ध्यान खींचा। इसके अलावा वह 'किस-किस को प्यार करूं2' का भी हिस्सा रही हैं।

Related Galleries

Get the latest entertainment photo galleries featuring your favorite celebrities, actors, actresses, filmmakers, musicians, and television stars. Explore exclusive images from movie launches, promotional events, award ceremonies, red-carpet appearances, celebrity outings, and trending entertainment moments. Stay updated with visual stories and picture galleries covering the biggest happenings from the entertainment world.