'बंटवारा 1947' रिलीज से पहले सनी देओल ने बेटे संग पटना साहिब में टेका मत्था, देखें 13 PHOTO

Published : Aug 03, 2026, 03:43 PM IST

'बंटवारा 1947' की रिलीज से पहले सनी देओल और उनके बेटे करण देओल ने बिहार के तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब पहुंचकर मत्था टेका। दोनों ने गुरु गोबिंद सिंह जी के जन्मस्थान पर अरदास की, कड़ा प्रसाद ग्रहण किया। देखें सनी देओल की इस यात्रा की PHOTOS…

1/13

अपकमिंग फिल्म 'बंटवारा 1947' के प्रमोशन के दौरान सनी देओल और उनके बेटे करण देओल बिहार के तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब पहुंचे।

2/13

सनी देओल और करण देओल ने सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के पावन जन्मस्थान पर श्रद्धा के साथ मत्था टेका।

3/13

तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब गुरुद्वारे में सनी और करण ने अरदास की और पूरे सम्मान के साथ कड़ा प्रसाद ग्रहण किया।

4/13

दरअसल, सनी देओल इन दिनों ‘बंटवारा 1947’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं और उनकी बेटे संग पटना साहिब की यात्रा भी फिल्म के सिलसिले में देशभर में चल रहे मल्टी-सिटी प्रमोशनल टूर का हिस्सा रही।

5/13

सनी देओल ने इस आध्यात्मिक यात्रा की तस्वीरें बेटे करण देओल के साथ इंस्टाग्राम पर  साझा की हैं, जो वायरल हो रही हैं।

6/13

सनी देओल ने तस्वीरों के कैप्शन में लिखा है, "तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब, श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के पावन जन्मस्थान के दर्शन कर स्वयं को वास्तव में धन्य महसूस कर रहा हूं।"

7/13

बात 'बंटवारा 1947' की करें तो यह भारत विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित एक भावनात्मक पीरियड ड्रामा फिल्म है।

8/13

फिल्म में एक परिवार के संघर्ष, बिछड़ने, हिंसा और मजबूरन पलायन की मार्मिक कहानी दिखाई जाएगी।

9/13

‘बंटवारा 1947’ का डायरेक्शन राजकुमार संतोषी ने किया है, जबकि निर्माण आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले हुआ है।

10/13

‘बंटवारा 1947’ की स्टारकास्ट में सनी देओल और करण देओल के अलावा शबाना आजमी, प्रिटी जी जिंटा, अली फज़ल और अभिमन्यु सिंह जैसे कलाकार भी शामिल हैं।

11/13

प्रिटी जिंटा करीब आठ साल बाद इसी फिल्म के जरिए बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं।

12/13

‘बंटवारा 1947’  का ट्रेलर पहले ही दर्शकों के बीच चर्चा में है और इसे दमदार रिस्पॉन्स मिल रहा है।

13/13

'बंटवारा 1947' 14 अगस्त 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Related Galleries

Get the latest entertainment photo galleries featuring your favorite celebrities, actors, actresses, filmmakers, musicians, and television stars. Explore exclusive images from movie launches, promotional events, award ceremonies, red-carpet appearances, celebrity outings, and trending entertainment moments. Stay updated with visual stories and picture galleries covering the biggest happenings from the entertainment world.