'बटवारा 1947' के प्रमोशन की 7 तस्वीरें: सनी देओल ने प्रिटी जिंटा और बेटे करण संग चखी गुजराती थाली

Published : Aug 05, 2026, 07:34 PM IST

सनी देओल की मोस्टअवेटेड फिल्म 'बंटवारा 1947' इसी महीने 14 अगस्त को रिलीज हो रही है। रिलीज से पहले 5 अगस्त को सनी देओल फिल्म की स्टारकास्ट के साथ अहमदाबाद पहुंचे, जहां गुजराती व्यंजनों का लुत्फ उठाया। देखें 7 खास तस्वीरें।

1/7

अहमदाबाद में फिल्म ‘बंटवारा 1947’ के प्रमोशन के बाद गुजराती थाली का लुत्फ उठाते सनी देओल, उनके बेटे करण और प्रिटी जिंटा।

2/7

प्रमोशन के बाद सनी देओल-प्रिटी जिंटा ने फिल्म से जुड़े अन्य लोगों के साथ तमाम तरह के गुजराती पकवानों का स्वाद चखा।

3/7

बता दें कि बंटवारा 1947 मूवी में सनी देओल, प्रिटी जिंटा, करण देओल के अलावा शबाना आजमी, अली फजल, अभिमन्यु सिंह, खुशी हजारे और कनिका कपूर ने भी काम किया है।

4/7

बुधवार 5 अगस्त को अहमदाबाद में अपनी आने वाली फिल्म 'बंटवारा 1947' के प्रमोशन के दौरान मीडिया के सवालों का जवाब देतीं प्रिटी जिंटा। बता दें कि प्रिटी ने मूवी में सनी देओल की पत्नी हामिदा मिर्जा का किरदार निभाया है।

5/7

बुधवार को अहमदाबाद में अपनी अपकमिंग मूवी 'बंटवारा 1947' के प्रमोशन के दौरान मीडिया से मुखातिब होते सनी देओल-प्रिटी जिंटा। बता दें कि फिल्म में सनी देओल ने सिकंदर मिर्जा का किरदार निभाया है।

6/7

अहमदाबाद में फिल्म बंटवारा 1947 के प्रमोशन के दौरान बेटे करण देओल संग मुस्कुराते सनी देओल। करण देओल ने मूवी में सिकंदर और हामिदा मिर्जा के बेटे जावेद मिर्जा का रोल प्ले किया है।

7/7

1947 में भारत के बंटवारे और पंजाब के विभाजन के समय लाहौर की पृष्ठभूमि पर बनी इस मूवी से प्रिटी जिंटा 8 साल के लंबे ब्रेक के बाद वापसी कर रही हैं। यह फिल्म असगर वजाहत के नाटक 'जिन लाहौर नई वेख्या, ओ जन्म्या ई नई' पर आधारित है।

Related Galleries

Get the latest entertainment photo galleries featuring your favorite celebrities, actors, actresses, filmmakers, musicians, and television stars. Explore exclusive images from movie launches, promotional events, award ceremonies, red-carpet appearances, celebrity outings, and trending entertainment moments. Stay updated with visual stories and picture galleries covering the biggest happenings from the entertainment world.