Bigg Boss 20 में कितनी फीमेल कंटेस्टेंट, 9 PHOTO के साथ जानिए किसकी कितनी उम्र?

Published : Sep 07, 2026, 11:17 AM IST

सलमान खान का सबसे चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ 20वें सीजन के साथ शुरू हो चुका है। 6 सितम्बर को हुए ग्रैंड प्रीमियर में शो में 16 कंटेस्टेंट एंटर हुए, जिनमें 9 फीमेल्स हैं। जानिए इन 9 फीमेल कंटेस्टेंट्स की उम्र और प्रोफेशन तस्वीरों के साथ…

1/9

कनिका मान ‘बिग बॉस 20’ की पहली कंटेस्टेंट बनीं। 33 साल की कनिका पेशे से टीवी एक्ट्रेस हैं। वे फिल्मों में भी काम करती हैं।

2/9

ईशा रिखी ने ‘बिग बॉस 20’ में अपने टूटे दिल के साथ एंट्री ली, क्योंकि हाल ही में उनका रैपर बादशाह से सेपरेशन हुआ है। 32 साल की ईशा रिखी मॉडल और एक्ट्रेस हैं। वे पंजाबी और हिंदी फिल्मों में काम करती हैं।

3/9

भोजपुरी सिनेमा की खूबसूरत और पॉपुलर एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ‘बिग बॉस 20’ की कंटेस्टेंट बनीं। वे 39 साल की हैं और उन्हें भोजपुरी सिनेमा की सबसे महंगी एक्ट्रेसेस में भी गिना जाता है।

4/9

लव गिल का पूरा नाम लवप्रीत कौर है। उनकी उम्र 30 साल बताई जाती है। वे टीवी शोज और पंजाबी सिनेमा की एक्ट्रेस हैं।

5/9

मैरी कॉम का पूरा नाम मंगते चुंगनेइजैंग मैरी कॉम है। वे बॉक्सर हैं और 5 बार की वर्ल्ड चैंपियन रही हैं। उन्होंने ओलिम्पिक 2012 में ब्रॉन्ज मैडल जीता था। वे 43 साल की हैं।

6/9

अरिश्फा खान टीवी एक्ट्रेस हैं। वे बचपन से ही एक्टिंग इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हैं। 23 साल की अरिश्फा को म्यूजिक वीडियोज और कमर्शियल्स में भी देखा जा सकता है।

7/9

उदिति सिंह 30 साल की हैं। वे एक्ट्रेस हैं और उन्हें हिंदी और पंजाबी सिनेमा की फिल्मों और म्यूजिक वीडियोज में देखा जा सकता है।

8/9

रिती तिवारी ने ‘बिग बॉस 20’ में बतौर कंटेस्टेंट एंट्री ली। 25 साल की रिती उम्र में शो की सबसे छोटी कंटेस्टेंट हैं। वे पॉलिटिशियन और भोजपुरी एक्टर-सिंगर मनोज तिवारी की बेटी हैं।

9/9

माही विज ‘बिग बॉस 20’ की सबसे बड़ी कंटेस्टेंट हैं। वे 44 साल की हैं। माही पेशे से टीवी एक्ट्रेस हैं। वे एक्टर और टीवी होस्ट जय भानुशाली की पूर्व पत्नी हैं।

Related Galleries

Get the latest entertainment photo galleries featuring your favorite celebrities, actors, actresses, filmmakers, musicians, and television stars. Explore exclusive images from movie launches, promotional events, award ceremonies, red-carpet appearances, celebrity outings, and trending entertainment moments. Stay updated with visual stories and picture galleries covering the biggest happenings from the entertainment world.