iPhone 18 Pro Max के साथ दिखे बॉलीवुड-टीवी स्टार्स, 10 तस्वीरों में देखें दीवानगी

Published : Sep 18, 2026, 02:00 PM IST

iPhone 18 Pro Max की बिक्री शुरू होते ही बॉलीवुड सेलेब्स के बीच नया आईफोन खरीदने की होड़ मची है। दिव्येंदु शर्मा, जेनेलिया, नेहा धूपिया से शिल्पा शेट्टी तक इन सेलेब्स ने खरीदा आईफोन 18।

1/10

18 सितंबर से भारत में iPhone 18 Pro Max और iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू हो गई है। इसी बीच बॉलीवुड सेलेब्स भी आईफोन 18 फ्लॉन्ट करते नजर आए।

2/10

'मिर्जापुर मूवी' फेम मुन्ना भैया यानी दिव्येंदु शर्मा ने भी बरगंडी कलर का आईफोन IPhone 18 Pro Max खरीदा, जिसकी फोटो उन्होंने इंस्टा पर शेयर की।

3/10

जेनेलिया डिसूजा ने बरगंडी रंग का आईफोन 18 फोन पसंद किया। साथ ही उन्होंने इंस्टाग्राम पर कैप्शन दिया- "Beautiful"

4/10

iPhone 18 सीरीज का प्रो मॉक्स मॉडल खरीदने में नेहा धूपिया भी पीछे नहीं रहीं। उन्होंने भी डार्क बरगंडी कलर में इसे चुना।

5/10

टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ने भी इंस्टाग्राम पर आईफोन 18 Pro Max से तस्वीरें लेते हुए फोटो साझा की, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

6/10

सिंगर नीति मोहन ने भी बरगंडी रंग का आईफोन 18 फ्लॉन्ट किया। बता दें कि ज्यादा सेलेब्स को iPhone18 Pro Max Color में बरगंडी सबसे ज्यादा पसंद आ रहा है।

7/10

सिंगल अरमान मलिका ने बरगंडी से हटकर टील ब्लू कलर में iPhone 18 Pro Max खरीदा। तस्वीर में वह मिरर सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं।

8/10

एक्ट्रेस गुल पनाग ने भी फोन कलेक्शन चेंज करते हुए बरंगडी रंग के आईफोन 18 को साथी बनाया। उन्होंने भी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

9/10

शिल्पा शेट्टी ने ट्रेंड से हटकर व्हाइट कलर का iPhone 18 Pro Max चुना। साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा- “HELLO is it me you're looking for”

10/10

पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान भी iPhone 18 Pro Max फीवर से दूर नहीं रह सकें। उन्होंने पत्नी के साथ आईफोन खरीदने की तस्वीरें पोस्ट की। साथ ही लिखा- Burgundy or Black?

Related Galleries

Get the latest entertainment photo galleries featuring your favorite celebrities, actors, actresses, filmmakers, musicians, and television stars. Explore exclusive images from movie launches, promotional events, award ceremonies, red-carpet appearances, celebrity outings, and trending entertainment moments. Stay updated with visual stories and picture galleries covering the biggest happenings from the entertainment world.