दीपिका पादुकोण ने 2nd बर्थडे पर दिखाया बेटी दुआ का चेहरा, 6 Photos में रणवीर का लुटाया प्यार

Published : Sep 09, 2026, 08:05 AM IST

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने अपनी बेटी दुआ पादुकोण सिंह के दूसरे जन्मदिन को बेहद खास अंदाज में सेलिब्रेट किया। 8 सितंबर को दुआ के बर्थडे के मौके पर कपल ने सोशल मीडिया पर कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं। यहां देखें 6 सुंदर तस्वीरें।

1/6

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण दूसरी बार माता-पिता बनने जा रहे हैं। इस बीच कपल ने अपनी बेटी दुआ का 2nd जन्मदिन 8 सितंबर को मनाया। उन्होंने दूसरी बार बेटी का चेहरा दिखाया।

2/6

ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरों में कपल अपनी बेटी के साथ बेहद ही खुश दिख रहा है। दुआ अपने मम्मी-पापा के बीच खेलती और मुस्कुराती नजर आ रही हैं।

3/6

वहीं, इस तस्वीर में दुआ मुंह में फिंगर डाले नजर आईं। सेम पोज में जब दुआ एक साल की थी तब उसकी एक फोटो सामने आई थी।

4/6

इस तस्वीर में दुआ अपना चेहरा छुपाती दिखीं। 2 साल की दुआ बिल्कुल कपल की परछाई लगती है।

5/6

इस तस्वीर में रणवीर सिंह अपनी बेटी को गोद में उठाकर मस्ती करते दिखें। रणवीर सिंह ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, ‘Baby Dua and our hearts are getting bigger! Thank you for your blessings!’

6/6

दीपिका पादुकोण बहुत जल्द मां बनने वाली हैं। उन्होंने फोटोज में अपना बेबी बंप भी फ्लॉन्ट किया। रणवीर सिंह अपने सेकंड बच्चे पर प्यार बरसाते दिखें। कपल ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा अप्रैल 2026 में की थी और अब वे अपने दूसरे बच्चे के स्वागत की तैयारी कर रहे हैं।

Related Galleries

Get the latest entertainment photo galleries featuring your favorite celebrities, actors, actresses, filmmakers, musicians, and television stars. Explore exclusive images from movie launches, promotional events, award ceremonies, red-carpet appearances, celebrity outings, and trending entertainment moments. Stay updated with visual stories and picture galleries covering the biggest happenings from the entertainment world.