गॉर्जियस लुक में दिखी गुलशन कुमार की बहू, दिव्या खोसला की 8 ग्लैमरस तस्वीरें

Published : Jul 09, 2026, 04:37 PM IST

गुलशन कुमार की बहू दिव्या खोसला कुमार ने हाल ही में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वो बेहद ग्लैमरस नजर आ रही हैं। दिव्या ने इंस्टा पर फोटो शेयर करते हुए लिखा- Floating in the clouds.

1/8

बता दें कि दिव्या खोसला की शादी टी-सीरिज के फाउंडर गुलशन कुमार के बेटे भूषण कुमार से हुई है।

2/8

दिव्या और भूषण कुमार की पहली मुलाकात फिल्म 'अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों' की शूटिंग के दौरान हुई थी।

3/8

दिव्या खोसला-भूषण कुमार ने 13 फरवरी, 2005 को वैष्णो देवी मंदिर (कटरा) में शादी की थी। 6 साल बाद 2011 में उन्होंने बेटे रुहान को जन्म दिया।

4/8

दिव्या खोसला पहली बार 2000 में सिंगर फाल्गुनी पाठक के म्यूजिक वीडियो 'अइयो रामा हाथ से ये दिल खो गया' में नजर आई थीं।

5/8

इसके बाद दिव्या खोसला 2003 में कुणाल गांजावाला के एलबम 'जिद ना करो' में नजर आईं। इस म्यूजिक वीडियो में उनके साथ सलमान खान भी थे।

6/8

2017 में दिव्या ने पलक मुछाल और अरिजित सिंह के म्यूजिक वीडियो 'कभी यादों में आऊं' में भी काम किया।

7/8

दिव्या खोसला के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'सनम रे' में उन्होंने खुद आइटम डांस किया था। 'हमने पी रक्खी है' गाने में दिव्या काफी हॉट लगी थीं।

8/8

20 म्यूजिक वीडियोज का डायरेक्शन करने के बाद दिव्या खोसला ने 2014 में फिल्म 'यारियां' का डायरेक्शन किया। फिर 2016 में 'सनम रे' डायरेक्ट की।

Related Galleries

Get the latest entertainment photo galleries featuring your favorite celebrities, actors, actresses, filmmakers, musicians, and television stars. Explore exclusive images from movie launches, promotional events, award ceremonies, red-carpet appearances, celebrity outings, and trending entertainment moments. Stay updated with visual stories and picture galleries covering the biggest happenings from the entertainment world.