Jeetendra Pune Home Photos: जीतेंद्र का नया ड्रीम होम, 5000 स्क्वायर फीट का फ्लैट, इतने करोड़ कीमत

Published : Jul 15, 2026, 08:35 PM IST

Jeetendra luxury apartment with private lift: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जीतेंद्र, उनकी बेटी एकता कपूर और बेटे तुषार कपूर ने अपने रियल एस्टेट पोर्टफोलियो में एक और शानदार संपत्ति जोड़ ली है। 6.5 करोड़ रुपये में ये लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा है।

1/6

जीतेंद्र ने रियल एस्टेट पोर्टफोलियो में एक शानदार संपत्ति ऐड की है। पुणे के किवाले इलाके में अब 6.5 करोड़ का लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा है।

2/6

यह अपार्टमेंट 23वें फ्लोर पर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिस इमारत में यह फ्लैट है, उसकी अनुमानित कीमत करीब 145 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

3/6

5000 वर्गफुट में फैले आलीशान घर में 5 बेडरूम, बड़ा लिविंग एरिया, बार, डाइनिंग स्पेस, मॉडर्न किचन, टैरेस और ग्लासहाउस सिट-आउट सुविधाएं हैं।

4/6

अपार्टमेंट में प्राइवेट लिफ्ट लॉबी और चार पार्किंग स्पेस हैं। एकता कपूर का बेडरूम सबसे बड़ा है, जबकि जीतेंद्र के कमरे में गोलाकार बेड है।

5/6

घर का इंटीरियर व्हाइट, गोल्ड और ग्रीन थीम पर है। ओपन-प्लान लिविंग एरिया, 10-सीटर डाइनिंग स्पेस, हिल व्यू वाली बालकनी और बड़े ग्लास विंडो है।

6/6

कपूर परिवार का मेन घर मुंबई में ही रहेगा, लेकिन यह नया पुणे वाला घर वीकेंड होम और शहर में काम के दौरान ठहरने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।

Related Galleries

Get the latest entertainment photo galleries featuring your favorite celebrities, actors, actresses, filmmakers, musicians, and television stars. Explore exclusive images from movie launches, promotional events, award ceremonies, red-carpet appearances, celebrity outings, and trending entertainment moments. Stay updated with visual stories and picture galleries covering the biggest happenings from the entertainment world.