Ganesh Visarjan 2026: शिल्पा शेट्टी ने दूसरे ही दिन किया गणपति विसर्जन, 10 PHOTO में बप्पा की विदाई

Published : Sep 15, 2026, 09:36 PM ISTUpdated : Sep 15, 2026, 09:39 PM IST

मुंबई में गणेश चतुर्थी उत्सव के दूसरे दिन यानी 15 सितंबर को कई जगह गणेश विसर्जन हुआ। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी भी बहन शमिता शेट्टी के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन करने पहुंचीं। इसके अलावा मुंबई में कई जगह बप्पा को विदाई दी गई।

1/10

शिल्पा शेट्टी अपने पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा, बेटे वियान, बेटी समीशा और बहन शमिता शेट्टी के साथ गणेश विसर्जन में शामिल हुईं।

2/10

विसर्जन से पहले परिवार ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया। गणेश चतुर्थी के मौके पर शिल्पा शेट्टी हर साल पूरे उत्साह के साथ गणपति उत्सव मनाती हैं।

3/10

गणेश चतुर्थी के दूसरे दिन मुंबई में बड़ी संख्या में भक्त भगवान गणेश की मूर्तियों को विसर्जन के लिए लेकर पहुंचे।

4/10

इस दौरान बच्चे और अन्य श्रद्धालु भी पूजा करते और भगवान गणेश का आशीर्वाद लेते नजर आए। पूरे इलाके में गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के साथ भक्तिमय माहौल देखने को मिला।

5/10

मुंबई में गणेश विसर्जन के दौरान कई जगहों पर कृत्रिम तालाबों का इस्तेमाल किया गया। वॉलंटियर्स ने भगवान गणेश की प्रतिमाओं को इन कृत्रिम तालाबों में विसर्जित किया। इसका उद्देश्य विसर्जन की प्रक्रिया को व्यवस्थित तरीके से पूरा करना था।

6/10

मुंबई के दादर में गणेश विसर्जन के दौरान एक कृत्रिम तालाब को गुलाब की पंखुड़ियों से सजाया गया था। इसी तालाब में भगवान गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।

7/10

इस दौरान भक्त श्रद्धा के साथ गणेश जी की मूर्तियां लेकर पहुंचे और विसर्जन की रस्म पूरी की।

8/10

गणेश चतुर्थी के जश्न के बीच मुंबई में भक्तों ने भगवान गणेश की मूर्तियों को कृत्रिम तालाब तक पहुंचाया। कई भक्त अपने हाथों में गणेश जी की प्रतिमाएं लेकर विसर्जन के लिए पहुंचे।

9/10

विसर्जन के दौरान गुलाब की पंखुड़ियों से सजे कृत्रिम तालाब में गणेश प्रतिमाओं को विधि-विधान और श्रद्धा के साथ विसर्जित किया गया।

10/10

मुंबई के दादर में गणेश विसर्जन के दौरान बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे और उन्होंने पूजा-अर्चना कर बप्पा से आशीर्वाद लिया।

Related Galleries

Get the latest entertainment photo galleries featuring your favorite celebrities, actors, actresses, filmmakers, musicians, and television stars. Explore exclusive images from movie launches, promotional events, award ceremonies, red-carpet appearances, celebrity outings, and trending entertainment moments. Stay updated with visual stories and picture galleries covering the biggest happenings from the entertainment world.