39 में भी कम नहीं हुआ जेनेलिया देशमुख का चार्म, 8 Photos में देखें खूबसूरती+लाइफ स्टोरी

Published : Aug 05, 2026, 10:36 AM IST

5 अगस्त को जेनेलिया देशमुख अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं। 'तुझे मेरी कसम' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली अदाकारा आज के डेट में करोड़ों की मालकिन हैं। आइए दिखाते हैं, तस्वीरों के संग उनके लाइफ से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।

1/8

बॉलीवुड और साउथ सिनेमा की सबसे चुलबुली अदाकारों में शुमार जेनेलिया देशमुख आज अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं। 5 अगस्त 1987 को मुंबई में जन्मीं जेनेलिया ने अपनी मासूम मुस्कान और दमदार एक्टिंग से करोड़ों फैंस का दिल जीता।

2/8

जेनेलिया ने हिंदी फिल्मों के अलावा उन्होंने तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मराठी और मलयालम फिल्मों में भी शानदार पहचान बनाई है।

3/8

जेनेलिया ने साल 2003 में फिल्म 'तुझे मेरी कसम' से बॉलीवुड डेब्यू किया। इसी फिल्म में उनके साथ अभिनेता रितेश देशमुख नजर आए थे। फिल्म भले ही औसत रही, लेकिन दोनों की जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आई।

4/8

जेनेलिया और रितेश देशमुख की पहली मुलाकात फिल्म 'तुझे मेरी कसम' के दौरान हुई थी। शुरुआत में दोनों के बीच ज्यादा बातचीत नहीं होती थी, लेकिन धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। 9 साल डेट करने के बाद 3 फरवरी 2012 में वो दुल्हन बनीं।

5/8

जेनेलिया और रितेश दो बेटों रियान और राहिल के माता-पिता हैं। दोनों बॉलीवुड के बेस्ट कपल में से एक गिने जाते हैं। जेनेलिया एक मां और करियर दोनों में काफी बैलेंस किया है।

6/8

जेनेलिया के जब बच्चे हुए तो वो 10 साल तक एक्टिंग के दुनिया से दूर रहीं। उन्होंने बच्चों की परवरिश को ज्यादा तव्वजो दिया। साल 2022 में वो मराठी फिल्म 'वेड' से पर्दे पर वापसी कीं।

7/8

जेनेलिया डिसूजा की अनुमानित नेटवर्थ करीब 45-50 करोड़ रुपये है। वहीं, पति रितेश देशमुख की नेटवर्थ इससे कहीं अधिक बताई जाती है।

8/8

जेनेलिया की चर्चित मूवी में तुझे मेरी कसम (2003), जाने तू... या जाने ना (2008), मस्ती (2004), सैंथम (तेलुगु),बॉयज़ (तमिल), लाइफ पार्टनर, और उरुमी (मलयालम) शामिल है। हाल में वो आमिर खान के साथ 'सितारे जमीन पर' में नजर आईं। इसके अलावा वो मराठी मूवी 'राजा शिवाजी' (Raja Shivaji) में भी दिखीं।

Related Galleries

Get the latest entertainment photo galleries featuring your favorite celebrities, actors, actresses, filmmakers, musicians, and television stars. Explore exclusive images from movie launches, promotional events, award ceremonies, red-carpet appearances, celebrity outings, and trending entertainment moments. Stay updated with visual stories and picture galleries covering the biggest happenings from the entertainment world.