8 Photos: कौन हैं हंसिका मोटवानी? 9, 16 और 34 की उम्र में जिंदगी में आए ये बड़े बदलाव

Published : Aug 09, 2026, 07:26 AM IST

हंसिका मोटवानी 9 अगस्त को 34 साल की हो गई हैं। 9 साल की उम्र में चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर करियर शुरू करने वाली हंसिका ने 16 में लीड एक्ट्रेस बनकर पहचान बनाई। 35 की उम्र में तलाक के बाद अब वह नई शुरुआत कर रही हैं। 8 तस्वीरों में देखें उनका सफर।

1/8

हंसिका मोटवानी ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने करियर की शुरुआत टीवी शो 'शाका लाका बूम बूम' से की थी। उस समय उनकी उम्र करीब 9-10 साल थी। इसके बाद वह 'देस में निकला होगा चांद' जैसे टीवी शो में भी नजर आईं। साल 2003 में वह ऋतिक रोशन और प्रीति जिंटा की फिल्म 'कोई मिल गया' में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट नजर आईं।

2/8

चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में पहचान बनाने के बाद हंसिका ने कम उम्र में ही लीड एक्ट्रेस के तौर पर कदम रखा। साल 2007 में आई तेलुगु फिल्म 'देसामुदुरु' में उन्होंने अल्लू अर्जुन के साथ मुख्य भूमिका निभाई। उस समय उनकी उम्र करीब 15-16 साल थी। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड फॉर बेस्ट फीमेल डेब्यू-साउथ भी मिला।

3/8

इसके बाद उन्होंने तेलुगु और तमिल सिनेमा में अपनी मजबूत पहचान बनाई। 'कांतरी', 'मस्का', 'मप्पिल्लई', 'वेलायुधम', 'ओरु कल ओरु कन्नडी' और 'सिंघम 2' जैसी फिल्मों में काम करके वह साउथ की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शामिल हो गईं।

4/8

हंसिका पर कम उम्र में बड़ी दिखने को लेकर लोगों ने कयास लगाए कि अदाकारा ग्रोथ के लिए हार्मोन इंजेक्शन ले रही हैं। हालांकि एक्ट्रेस ने इन आरोपों को गलत बताया।

5/8

हंसिका की निजी जिंदगी तब भी चर्चा में आई जब उन्होंने बिजनेसमैन सोहेल कथूरिया से शादी की। दोनों ने दिसंबर 2022 में जयपुर के मुंडोटा फोर्ट एंड पैलेस में शादी की थी। यह शादी भी विवादों में रही।

6/8

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि सोहेल इससे पहले हंसिका की करीबी दोस्त रिंकी बजाज के पति रह चुके थे। दोस्त के एक्स पति से शादी करने को लेकर भी एक्ट्रेस की खूब आलोचना हुई।

7/8

हंसिका की शादी ज्यादा दिन नहीं टिक पाई। शादी के तीन साल बाद 2026 में दोनों को तलाक हो गया। 34 साल की उम्र में वो फिर से अकेली हो गईं।

8/8

हंसिका साउथ मूवी की टॉप एक्ट्रेस में से एक हैं। नेटवर्थ की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वो 37 करोड़ रुपए की मालकिन हैं।

Related Galleries

Get the latest entertainment photo galleries featuring your favorite celebrities, actors, actresses, filmmakers, musicians, and television stars. Explore exclusive images from movie launches, promotional events, award ceremonies, red-carpet appearances, celebrity outings, and trending entertainment moments. Stay updated with visual stories and picture galleries covering the biggest happenings from the entertainment world.