हिना खान पीले सूट में लगीं बेहद हसीन, 10 PHOTOS में देखें टीवी की संस्कारी बहू का लुक

Published : Aug 26, 2026, 04:19 PM IST

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल में अक्षरा की भूमिका निभाने वाली हिना खान ने अपनी कुछ बेहद ही खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। येलो सूट में वो गॉर्जियस लग रही हैं। यहां पर 8 फोटोज में देखें अदाकारा की अदाएं।

1/10

टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने 26 अगस्त को अपनी प्यारी सी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर डाली। जिस पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं।

2/10

कश्मीर में ली गई इन तस्वीरों में हिना खान गॉर्जियस और संस्कारी लुक दे रही हैं। अदाकारा कश्मीर रिश्तेदार की वेडिंग अटेंड करने पहुंची थीं।

3/10

हिना खान ने येलो कलर का सिल्क सूट पहन रखा था। सूट पर हैवी एंब्रॉयडरी वर्क था। मैचिंग दुपट्टा सूट पर बेहद खूबसूरत दिख रही थी।

4/10

सूट के साथ एक्ट्रेस ने ऑरेंज कलर की पजामी पहनी थी। जिस पर कश्मीरी एंब्रॉयडरी का काम था।

5/10

हिना ने पर्ल से बना चोकर और इयररिंग्स पहने थे। हाथों में येलो और ऑरेंज कलर की चूड़ियां पहनी थीं।

6/10

हिना ने ग्लॉसी सूट के साथ सटल मेकअप किया था और न्यूड लिपस्टिक लगाई थीं। हेयर को कर्ल करके इसे ओपन रखा था।

7/10

बता दें कि हिना ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की और साल 2009 में टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से एक्टिंग डेब्यू किया। इस शो में उन्होंने अक्षरा का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाई।

8/10

इसके बाद हिना खान ने ‘खतरों के खिलाड़ी 8’ और ‘बिग बॉस 11’ जैसे रियलिटी शोज में हिस्सा लिया। वह ‘बिग बॉस 11’ की फर्स्ट रनर-अप भी रही थीं।

9/10

हिना की लव लाइफ की बात करें तो उनकी मुलाकात रॉकी जायसवाल से ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के सेट पर हुई थी। करीब 13 साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद 4 जून 2025 को शादी के बंधन में बंधे।

10/10

हिना खान कैंसर सर्वाइवल हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने बताया कि कैंसर की बीमारी के दौरान उन्होंने रॉकी को किसी और से शादी करने को कहा था। लेकिन वो उनके साथ मजबूती से खड़े रहें।

Related Galleries

Get the latest entertainment photo galleries featuring your favorite celebrities, actors, actresses, filmmakers, musicians, and television stars. Explore exclusive images from movie launches, promotional events, award ceremonies, red-carpet appearances, celebrity outings, and trending entertainment moments. Stay updated with visual stories and picture galleries covering the biggest happenings from the entertainment world.