22 की उम्र में ईशा मालवीय का ग्लैमरस अंदाज, 8 photos में देखें ब्लैक ब्यूटी लुक

Published : Aug 15, 2026, 08:40 AM IST

टीवी एक्ट्रेस और मॉडल ईशा मालवीय ने 14 अगस्त को ब्लैक गाउन में अपनी तस्वीरें शेयर कीं। इन फोटोज में उनका ग्लैमरस और स्टाइलिश अंदाज नजर आया। खुले बालों और शानदार लुक में ईशा बेहद खूबसूरत दिखीं। आइए दिखाते हैं, अदाकारा की 8 फोटोज।

1/8

ब्लैक गाउन में ईशा मालवीय बेहद हसीन लग रही हैं। उनकी ब्यूटी और कॉन्फिडेंट देखकर फैंस घायल हो गए। उनके इंस्टाग्राम पर लाइक और कमेंट की बरसात हो गई।

2/8

गाउन का शिमरी पैटर्न ईशा मालवीय के आउटफिट को खास बना रहा है। इस लुक में ईशा ने ग्लैमर और एलिगेंस का खूबसूरत बैलेंस बनाया है।

3/8

ईशा सिल्वर कलर का छोटा सा बैग लिए नजर आ रही हैं। ब्लैक आउटफिट के साथ सिल्वर बैग का कॉम्बिनेशन उनके लुक को और अट्रैक्टिव बना रहा है।

4/8

ब्लैक सीक्विन गाउन, खुले बाल, ग्लोइंग मेकअप और स्टाइलिश एक्सेसरी के साथ वह किसी फैशन इवेंट के लिए पूरी तरह तैयार नजर आ रही हैं। उनका यह लुक यंग गर्ल्स के लिए पार्टी फैशन इंस्पिरेशन भी बन सकता है।

5/8

बता दें कि ईशा मालवीय का जन्म 2 नवंबर 2003 को मध्य प्रदेश में हुआ था। उन्होंने महज 13 साल की उम्र में मॉडलिंग शुरू कर दी थी और कई ब्यूटी पेजेंट में हिस्सा लिया। वह मिस मध्य प्रदेश 2017 और मिस टीन इंडिया वर्ल्डवाइड 2019 से भी जुड़ी रही हैं।

6/8

ईशा ने साल 2021 में टीवी शो 'उडारियां' से एक्टिंग की शुरुआत की थी। शो में उन्होंने जैस्मिन कौर संधू का किरदार निभाया, जिससे उन्हें घर-घर में पहचान मिली। इसके बाद वह 'बिग बॉस 17' में नजर आईं और शो के जरिए उनकी पॉपुलैरिटी और बढ़ी।

7/8

ईशा सिर्फ टीवी तक सीमित नहीं हैं। वह मॉडलिंग, म्यूजिक वीडियोज और सोशल मीडिया पर भी एक्टिव हैं। 2024 में वह 'लवली लॉला' में नजर आईं और 2026 में पंजाबी फिल्म 'इश्कां दे लेखे' में भी दिखाई दीं।

8/8

ईशा मालवीय की इन तस्वीरों को देखकर इतना तो कहा जा सकता है कि 22 साल की उम्र में ही वह अपने ग्लैमरस और स्टाइलिश अंदाज से फैंस का ध्यान खींचने में माहिर हैं।

Related Galleries

Get the latest entertainment photo galleries featuring your favorite celebrities, actors, actresses, filmmakers, musicians, and television stars. Explore exclusive images from movie launches, promotional events, award ceremonies, red-carpet appearances, celebrity outings, and trending entertainment moments. Stay updated with visual stories and picture galleries covering the biggest happenings from the entertainment world.