Drishyam 3 से पहले अजय देवगन की ऑनस्क्रीन बेटी की ये 6 तस्वीरें वायरल, लोग पूछ रहे यह सवाल

Published : Aug 13, 2026, 09:29 PM IST

अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म ‘दृश्यम 3’ का दर्शक बेसब्री से इंतज़ार कर रही हैं। अभी इसकी रिलीज में लगभग डेढ़ महीने का समय है। लेकिन इससे पहले फिल्म में उनकी बेटी का रोल करने वाली इशिता दत्ता की तस्वीरें वायरल हैं। ये तस्वीरें आप नीचे देख सकते हैं…

1/6

35 साल की इशिता दत्ता ने खुद सोशल मीडिया पर अपने नए फोटोशूट की 6 तस्वीरें शेयर की हैं। इनके कैप्शन में उन्होंने लिखा है, “Am absolutely O B S E S S E D with this color…” (मैं इस कलर को लेकर एकदम जुनूनी हूं।)।

2/6

तस्वीरों में इशिता दत्ता को हाउस ऑफ़ श्लोक की नई डिजाइनर VICIOUS ड्रेस में देखा जा सकता है। मैरून कलर के इस आउटफिट में इशिता काफी खूवसूरत दिख रही हैं और कई जगह अपनी बड़ी बहन के ‘आशिक बनाया आपने’ अंदाज़ की झलक दिखा रही हैं।

3/6

इशिता दत्ता की तस्वीरें देख सोशल मीडिया पर उनके फैन्स उनकी तारीफ़ करते नहीं थक रहे हैं। कई लोग उन्हें उनकी फिल्म ‘दृश्यम’ की याद दिलाते हुए 2 अक्टूबर का जिक्र कर रहे हैं, जो इस फिल्म का सबसे बड़ा हुक पॉइंट है।

4/6

मसलन एक यूजर ने इशिता दत्ता की तस्वीरों पर कमेंट करते हुए लिखा है, “2 अक्टूबर को क्या हुआ था?” एक अन्य यूजर ने लिखा है, “जब मैं आपको देखता हूं तो मुझे याद आता है कि 2 और 3 अक्टूबर को क्या हुआ था।”

5/6

एक यूजर का कमेंट है, “आशिक बनाया आपने…मुझे ये क्यों लग रही है नेक्स्ट।” एक यूजर ने लिखा है, “उफ़ क्या अदा है।” ज्यादातर यूजर्स ने रेड हार्ट और फायर जैसी इमोजी शेयर कर इशिता दत्ता की खूबसूरती की तारीफ़ की है।

6/6

इशिता दत्ता को लोग अजय देवगन स्टारर थ्रिलर फ्रेंचाइजी ‘दृश्यम’ के लिए जानते हैं, जिसके दो पार्ट पहले रिलीज हो चुके हैं और तीसरा 2 अक्टूबर को रिलीज के लिए तैयार है। इस फ्रेंचाइजी में इशिता ने अजय देवगन और श्रिया सरन की बेटी अंजू का किरदार निभाया है।

Related Galleries

Get the latest entertainment photo galleries featuring your favorite celebrities, actors, actresses, filmmakers, musicians, and television stars. Explore exclusive images from movie launches, promotional events, award ceremonies, red-carpet appearances, celebrity outings, and trending entertainment moments. Stay updated with visual stories and picture galleries covering the biggest happenings from the entertainment world.