34 साल में इतनी बदल गई 'जान तेरे नाम' की एक्ट्रेस, 8 PHOTO में फरहीन का लेटेस्ट LOOK

Published : Jul 27, 2026, 02:58 PM IST

90's की सुपरहिट फिल्म 'जान तेरे नाम' की हीरोइन फरहीन लंबे समय से बॉलीवुड में नहीं दिखीं। बेहद कम लोग जानते होंगे कि फरहीन ने क्रिकेटर मनोज प्रभाकर संग सीक्रेट मैरिज की। हाल ही में उनकी कुछ तस्वीरें सामने आईं, जिनमें उन्हें पहचानना मुश्किल है।

1/8

फरहीन ने बॉलीवुड के साथ ही साउथ की भी कई फिल्मों में काम किया है। बॉलीवुड में भले ही वो फरहीन के नाम से मशहूर हुईं, लेकिन साउथ में उन्हें आज भी बिंदिया के नाम से ही जाना जाता है।

2/8

34 साल पहले यानी 1992 में फिल्म 'जान तेरे नाम' में काम कर चुकीं फरहीन खान बाद में 1994 में फिल्म 'नजर के सामने' में अक्षय के साथ रोमांस करती नजर आई थीं।

3/8

हालांकि, 1997 में फरहीन ने मनोज प्रभाकर से शादी कर फिल्म इंडस्ट्री से पूरी तरह संन्यास ले लिया।

4/8

मनोज प्रभाकर से शादी के बाद फरहीन दो बच्चों राहिल और मानवंश की मां बनीं। इसके साथ ही उन्होंने सार्वजनिक जीवन और फिल्म इंडस्ट्री से काफी दूरी बना ली।

5/8

फरहीन प्रभाकर को माधुरी दीक्षित की डुप्लिकेट भी कहा जाता था, क्योंकि उनकी शक्ल काफी हद तक माधुरी से मिलती थी।

6/8

फरहीन ने रोनित रॉय के साथ 'जान तेरे नाम' में डेब्यू के बाद बॉलीवुड के कई सुपरस्टार्स के साथ काम किया। इनमें जितेन्द्र, अक्षय कुमार और गोविंदा शामिल हैं।

7/8

एक्टिंग छोड़ने के बाद फरहीन प्रभावकर अपने परिवार के साथ बिजनेस से जुड़ीं और फिलहाल कॉस्मेटिक व हेल्थकेयर सेक्टर में काम कर रही हैं।

8/8

फरहीन ने अपने करियर में जान तेरे नाम, दिल की बाजी, सैनिक, मेरी आन, तहकीकात, फौज, नजर के सामने और अग्निप्रेम जैसी मशहूर फिल्मों में काम किया है।

Related Galleries

Get the latest entertainment photo galleries featuring your favorite celebrities, actors, actresses, filmmakers, musicians, and television stars. Explore exclusive images from movie launches, promotional events, award ceremonies, red-carpet appearances, celebrity outings, and trending entertainment moments. Stay updated with visual stories and picture galleries covering the biggest happenings from the entertainment world.