'Jana Nayagan' फेम पूजा हेगड़े का ₹45 करोड़ का लग्जरी आशियाना, 6 Inside Photos में देखें लग्जरी इंटीरियर

Published : Jul 23, 2026, 03:47 PM IST

एक्ट्रेस पूजा हेगड़े एक्टिंग के साथ-साथ लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए भी जानी जाती हैं। मुंबई में उनका आलीशान घर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस शानदार घर की कीमत करीब ₹45 करोड़ बताई जाती है। आइए देखते हैं उनके घर की कुछ खूबसूरत झलकियां।

1/10

पूजा हेगड़े का मुंबई के बांद्रा में सी-फेसिंग घर है। घर 4,000 वर्ग फुट के विशाल एरिया में फैला हुआ है।

2/10

पूजा हेगड़े के आलीशान घर का एंट्रेंस डोर काफी लग्जरी स्टाइल में बनाया गया है। ग्रीन कलर के डोर के साथ गोल्डन नेम प्लेट लगाया गया है।

3/10

पूजा के घर का लिविंग एरिया मॉडर्न और मिनिमल डिजाइन का बेहतरीन एग्जापल हैं। लिविंग रूम से सीधे समंदर की लहरे देखी जा सकती हैं।

4/10

पिंक कलर का बड़ा सा सॉफ्ट सोफा लगाया गया है। न्यूट्रल पेंट से दीवारें सजाई गई हैं। पर्दे का कलर भी ऑफ व्हाइट है।

5/10

ओपन किचन घर की ब्यूटी में चार-चांद लगा रही है। किचन के कबर्ड को ब्लू कलर से रंगा गया है। इसके साथ वुड टच दिया गया है।

6/10

पूजा हेगड़े का बड़ा सा क्लोसेट हैं। जहां पर उनके सैंडल, पर्स और कपड़े रखे गए हैं। बड़ा सा मिरर लगाया गया है।

7/10

पूजा हेगड़े का बेडरूम आराम और लग्जरी का शानदार मेल है। सॉफ्ट कलर पैलेट, प्रीमियम फर्निशिंग और बड़ी खिड़कियां इसकी ब्यूटी बढ़ाती नजर आती है।

8/10

पूजा की बालकनी से समंदर की खूबसूरती देखी जा सकती हैं। हरियाली और खुले आसमान का नजारा इस स्पेस को रिलैक्स करने के लिए परफेक्ट बनाता है।

9/10

पूरे घर में मॉडर्न इंटीरियर, आर्टवर्क, इंडोर प्लांट्स और प्रीमियम फर्नीचर का मेल देखने को मिलता है।

10/10

वर्कफ्रंट की बात करें तो 'Jana Nayagan' में पूजा हेगड़े थलपति विजय के साथ नजर आ रही हैं।

Related Galleries

Get the latest entertainment photo galleries featuring your favorite celebrities, actors, actresses, filmmakers, musicians, and television stars. Explore exclusive images from movie launches, promotional events, award ceremonies, red-carpet appearances, celebrity outings, and trending entertainment moments. Stay updated with visual stories and picture galleries covering the biggest happenings from the entertainment world.