आइवरी साड़ी में जाह्नवी कपूर का क्लास, 6 Photos में देखें सेसी अंदाज

Published : Oct 04, 2026, 06:55 PM IST

जाह्नवी कपूर ने आइवरी साड़ी के साथ बस्टियर ब्लाउज, गोल्डन ज्वेलरी और स्लीक बन कैरी किया। उनका यह ट्रेडिशनल और मॉडर्न लुक बेहद रॉयल और एलिगेंट नजर आया।

1/6

जाह्नवी कपूर का यह लुक ट्रेडिशनल और मॉडर्न स्टाइल का खूबसूरत मेल है। उन्होंने आइवरी रंग की साड़ी को बेहद स्टाइलिश अंदाज में पहना है। साड़ी का हल्का और सॉफ्ट फैब्रिक उनके लुक को ग्रेसफुल बना रहा है, जबकि इसका फिटेड ड्रेप पूरे लुक को एलिगेंट टच दे रहा है।

2/6

साड़ी के साथ जाह्नवी ने आइवरी बस्टियर स्टाइल ब्लाउज कैरी किया है। ब्लाउज की स्वीटहार्ट नेकलाइन और बॉडी-फिटेड डिजाइन इस आउटफिट को मॉडर्न और ग्लैमरस बना रही है। वहीं, कंधों पर लगी खूबसूरत ज्वेलरी डिटेलिंग इसे और खास बना देती है।

3/6

जाह्नवी की ज्वेलरी इस पूरे लुक का सबसे आकर्षक हिस्सा है। उन्होंने गोल्डन ज्वेलरी के साथ मोती, ग्रीन बीड्स और लटकन वाली डिटेलिंग कैरी की है। हाथों और कंधों पर सजी यह ज्वेलरी साड़ी के सिंपल रंग में खूबसूरत कंट्रास्ट जोड़ रही है।

4/6

हेयरस्टाइल की बात करें तो जाह्नवी ने बालों को सेंटर पार्टिंग के साथ स्लीक करके लो बन में बांधा है। यह क्लीन और क्लासी हेयरस्टाइल उनके चेहरे को अच्छी तरह हाइलाइट करता है। साथ ही, इससे कानों की स्टेटमेंट ज्वेलरी भी साफ नजर आती है।

5/6

मेकअप को जाह्नवी ने इस बार सॉफ्ट और नेचुरल ग्लो वाला रखा है। हल्का ब्राउन आई मेकअप, ब्लश्ड चीक्स और न्यूड-ब्राउन लिप्स उनके चेहरे को फ्रेश लुक दे रहे हैं। आइवरी साड़ी, गोल्डन ज्वेलरी और स्लीक बन के साथ उनका पूरा लुक बेहद एलिगेंट, रॉयल और ग्लैमरस नजर आ रहा है।

6/6

जाह्नवी कपूर हाल ही में ‘Peddi’ में राम चरण के साथ नजर आईं। वहीं, वह जल्द ही ‘लग जा गले’ और ‘राका’ जैसे प्रोजेक्ट्स में दिखाई देंगी।

Related Galleries

Get the latest entertainment photo galleries featuring your favorite celebrities, actors, actresses, filmmakers, musicians, and television stars. Explore exclusive images from movie launches, promotional events, award ceremonies, red-carpet appearances, celebrity outings, and trending entertainment moments. Stay updated with visual stories and picture galleries covering the biggest happenings from the entertainment world.