'पेद्दी' का नशा गया नहीं', जान्हवी कपूर की ये 8 PHOTO देख क्या-क्या कह रहे लोग?

Published : Jul 14, 2026, 01:17 PM IST

पिछली बार राम चरण स्टारर फिल्म 'पेद्दी' में बतौर लीड एक्ट्रेस नज़र आईं जान्हवी कपूर अपने हालिया फोटोशूट को लेकर चर्चा में हैं। लोग उनकी तस्वीरें देखकर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। देखें उनकी 8 लेटेस्ट फोटो और उन पर लोगों के रिएक्शन....

1/8

जान्हवी कपूर ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपने नए फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की, जो देखते ही देखते वायरल हो गईं।

2/8

29 साल की जान्हवी ने तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा है,"खुद से वादा किया था कि बस एक झलक दिखाऊंगी, लेकिन यह कॉम्बो?"

3/8

तस्वीरों में जान्हवी कपूर को ब्लैक और रेड के कॉम्बिनेशन वाले चनिया चोली में दिखाई दे रही हैं और उन्होंने अपने बाल खुले रखे हैं।

4/8

जान्हवी कपूर की तस्वीरें देख इंटरनेट यूजर्स जमकर प्यार लुटा रहे हैं। कोई मां श्रीदेवी से तुलना कर रहा है,  कोई उन्हें नोरा फतेही बता रहा है।

5/8

कई इंटरनेट यूजर्स जान्हवी को बुरी तरह भी कर रहे हैं और उन्हें उनकी पिछली फिल्म 'पेद्दी' में निभाये गए उनके किरदार की याद दिला रहे हैं।

6/8

मसलन, एक इंटरनेट यूजर ने लिखा है, "लगता है 'पेद्दी' का नशा गया नहीं अभी तक।" एक यूजर ने लिखा, "धीरे-धीरे नोरा फतेही क्यों बनती जा रही?"

7/8

जान्हवी कपूर पिछली बार राम चरण की 'पेद्दी' में बतौर लीड एक्ट्रेस दिखीं और ग्लैमरस लुक की वजह से उन्हें और मेकर्स को बुरी तरह ट्रोल किया गया।

8/8

जान्हवी कपूर की आने वाली फिल्मों में 'लग जा गले' शामिल है। रिपोर्ट्स की मानें तो वे 'मिस्टर लेले' और 'हेलन' कीई रीमेक भी दिखाई देंगी।

Related Galleries

Get the latest entertainment photo galleries featuring your favorite celebrities, actors, actresses, filmmakers, musicians, and television stars. Explore exclusive images from movie launches, promotional events, award ceremonies, red-carpet appearances, celebrity outings, and trending entertainment moments. Stay updated with visual stories and picture galleries covering the biggest happenings from the entertainment world.