जेनिफर विंगेट की हल्दी सेरेमनी के 10 अनसीन PHOTO, ग्रीन लहंगे में देखें एक्ट्रेस का गॉर्जियस Look

Published : Aug 03, 2026, 12:07 PM IST

TV एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट ने फ्रेंडशिप डे पर हल्दी सेरेमनी की कुछ अनदेखी तस्वीरें और एक खूबसूरत वीडियो शेयर कर फैंस का दिल जीत लिया। इन तस्वीरों और वीडियो में उनकी जिंदगी के सबसे यादगार पलों की झलक देखने को मिली। 10 PHOTO में देखें हल्दी सेरेमनी।

1/10

इंस्टाग्राम पर हल्दी की फोटोज के साथ जेनिफर विंगेट ने एक इमोशनल नोट भी लिखा, जिसमें अपने करीबी दोस्तों के प्रति प्यार और आभार जताया।

2/10

जेनिफर ने अपनी पोस्ट में लिखा कि उनकी हल्दी सेरेमनी केवल एक शादी की रस्म नहीं थी, बल्कि यह प्यार, अपनापन और खुशियों से भरा एक खास पल था।

3/10

जेनिफर ने कहा कि जब भी वह इन तस्वीरों को देखती हैं, तो हर बार कोई नई याद सामने आ जाती है। कभी किसी की मुस्कान, कभी गले मिलने का पल, तो कभी दोस्तों का उन्हें चीयर करना या यह सुनिश्चित करना कि हर चीज बिल्कुल सही तरीके से हो।

4/10

जेनिफर ने अपने दोस्तों के लिए दिल छू लेने वाले शब्द लिखे। उन्होंने कहा कि लोग अक्सर कहते हैं कि अच्छे दोस्त मिलना किस्मत की बात होती है, लेकिन उन्हें लगता है कि वह सबसे ज्यादा खुशकिस्मत हैं।

5/10

जेनिफर के मुताबिक, उन्होंने जिंदगी में जरूर कुछ अच्छा किया होगा, तभी उन्हें इतने सच्चे और प्यारे दोस्त मिले, जो हर कदम पर उनके साथ खड़े रहे।

6/10

जेनिफर विंगेट ने हाल ही में बिजनेसमैन विलियम इश्माएल से शादी की है। दोनों ने अपने रिश्ते को लंबे समय तक प्राइवेट रखा और ऑफिशियल करने से पहले इसे सार्वजनिक नहीं किया।

7/10

ऐसे में हल्दी सेरेमनी की ये अनदेखी तस्वीरें और वीडियो फैंस के लिए बेहद खास बन गए हैं। अपनी पोस्ट के आखिर में जेनिफर ने अपने दोस्तों का दिल से धन्यवाद किया।

8/10

उन्होंने लिखा कि इस खास दिन की पूरी प्लानिंग करने, उन्हें ढेर सारा प्यार देने, इतना हंसाने कि उनके गाल तक दुखने लगे और हर पल उनका साथ निभाने के लिए वह सभी की आभारी हैं।

9/10

जेनिफर विंगेट ने कहा कि जिंदगी का सबसे बड़ा तोहफा वे लोग होते हैं, जो हर खुशी और हर मुश्किल में आपके साथ मजबूती से खड़े रहते हैं।

10/10

जेनिफर विंगेट की हल्दी सेरेमनी की एक खास तस्वीर। बता दें कि एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम पर 1.8 करोड़ फॉलोअर्स हैं। वहीं, वो सिर्फ 879 लोगों को फॉलो करती हैं।

Related Galleries

Get the latest entertainment photo galleries featuring your favorite celebrities, actors, actresses, filmmakers, musicians, and television stars. Explore exclusive images from movie launches, promotional events, award ceremonies, red-carpet appearances, celebrity outings, and trending entertainment moments. Stay updated with visual stories and picture galleries covering the biggest happenings from the entertainment world.