60 करोड़ का 'शिवशक्ति' बंगला! देखें Kajol और Ajay Devgn के लग्जरी घर की Inside Photos

Published : Jul 13, 2026, 06:41 PM IST

Kajol and Ajay Devgn Lavish House Inside Photos: काजोल और अजय देवगन का जुहू स्थित आलीशान बंगला 'शिवशक्ति' अपनी लग्जरी इंटीरियर, मॉडर्न डिजाइन और प्रीमियम सुविधाओं के लिए चर्चा में रहता है। देखें उनके करीब ₹60 करोड़ के खूबसूरत घर की इनसाइड तस्वीरें।

1/7

काजोल और अजय देवगन का जुहू बंगला किसी महल से कम नहीं है। जिसका नाम 'शिवशक्ति' है और इस लग्जरी मेंशन की कीमत 60 करोड़ है। 

2/7

शिवशक्ति बंगले की पहली मंजिल पर लॉबी है जिसमें सफेद मार्बल फ्लोरिंग, एक लिफ्ट और फर्श से छत तक लकड़ी के पैनल वाली कांच की खिड़कियां लगी हैं।

3/7

यह घर अजय की ब्राउन और बेज जैसे हल्के रंगों की पसंद और काजोल के लवली व्यक्तित्व का एक बेहतरीन कॉम्बो है, जो मिलकर एक शानदार माहौल बनाते हैं।

4/7

लॉबी के ठीक बगल में सफेद रंग का लिविंग रूम है, जिसमें 6 लोगों के बैठने की बड़ी डाइनिंग टेबल है। लेदर की कुर्सियां और मैचिंग कुशन हैं।

5/7

घर में एक बड़ा पोर्च है जो एक सुंदर बगीचे की ओर जाता है। बंगले में शानदार स्विमिंग पूल भी है, जहां फैमिली अक्सर पूल पार्टीज करते हैं।

6/7

लंदन के पॉश इलाके 'पार्क लेन' में भी अजय का 54 करोड़ रुपये का एक शानदार बंगला है। यह वही इलाका है जहां शाहरुख खान का भी घर है।

7/7

लंदन की इस प्रॉपर्टी में बड़े लिविंग एरिया, वॉर्म लाइटिंग, किंग-साइज बेडरूम और लंदन की स्काईलाइन का शानदार नजारा दिखाने वाली बालकनी है।

Related Galleries

Get the latest entertainment photo galleries featuring your favorite celebrities, actors, actresses, filmmakers, musicians, and television stars. Explore exclusive images from movie launches, promotional events, award ceremonies, red-carpet appearances, celebrity outings, and trending entertainment moments. Stay updated with visual stories and picture galleries covering the biggest happenings from the entertainment world.