कल्कि कोचलिन का ऊनी ड्रेस में ग्लैमरस अंदाज, देखें 8 PHOTOS

Published : Aug 21, 2026, 10:09 AM IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन अपनी दमदार एक्टिंग के साथ-साथ अपने अलग और बेबाक फैशन सेंस के लिए भी जानी जाती हैं। 20 अगस्त को एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वह ऊनी गाउन में नजर आईं। आइए दिखाते हैं, 8 फोटोज में उनका अंदाज।

1/8

कल्कि ने इस फोटोशूट के लिए ऑफ-व्हाइट शेड का खूबसूरत ऊनी गाउन चुना। जिसमें वो बेहद ही हसीन लग रही थी।

2/8

गाउन की सबसे खास बात इसका टेक्सचर है। हाथ से बुने हुए डिजाइन जैसा पैटर्न आउटफिट को एक अलग और आर्टिस्टिक लुक दे रहा है। भारी और फ्लेयर्ड स्कर्ट की वजह से गाउन काफी रॉयल नजर आ रहा है।

3/8

कल्कि के गाउन में ऑफ-शोल्डर नेकलाइन दी गई है, जो उनके लुक को ग्लैमरस टच देती है। कंधों पर फैला हुआ बुना हुआ फैब्रिक आउटफिट की खूबसूरती को और बढ़ाता दिखा।

4/8

वहीं, फिटेड अपर बॉडी और नीचे की तरफ फ्लेयर्ड डिजाइन उनके सिल्हूट को खूबसूरती से उभार रहा है।

5/8

एक्ट्रेस ने अपने इस लुक के साथ मेकअप को काफी नेचुरल रखा है। हल्का बेस, न्यूड टोन लिप्स और सटल आई मेकअप उनके चेहरे की खूबसूरती को निखार रहे हैं।

6/8

कल्कि ने इस व्हाइट गाउन के साथ बड़े और स्टाइलिश सिल्वर इयररिंग्स पहने हैं। एक्सेसरीज को मिनिमल रखते हुए उन्होंने सिर्फ इयररिंग्स को ही अपने लुक का स्टेटमेंट पीस बनाया।

7/8

कल्कि कोचलिन ने ‘देव डी’ से बॉलीवुड में अपनी पहचान मजबूत की और इसके बाद ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’, ‘शैतान’, ‘मार्गरीटा विद अ स्ट्रॉ’, ‘मुक्काबाज’ जैसी फिल्मों में काम किया।

8/8

कल्कि कोचलिन की पर्सनल लाइफ भी कई बार सुर्खियों में रही है। उन्होंने फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप से शादी की थी। दोनों की शादी 2011 में हुई थी, हालांकि बाद में दोनों अलग हो गए। उनकी एक बेटी है, जिसका नाम सैफो है।

Related Galleries

Get the latest entertainment photo galleries featuring your favorite celebrities, actors, actresses, filmmakers, musicians, and television stars. Explore exclusive images from movie launches, promotional events, award ceremonies, red-carpet appearances, celebrity outings, and trending entertainment moments. Stay updated with visual stories and picture galleries covering the biggest happenings from the entertainment world.