कंगना रनौत ने दिल्ली CM रेखा गुप्ता संग मनाई तीज, 10 Photos में देखें मेहंदी, झूला और ठुमके का जश्न

Published : Aug 13, 2026, 08:48 AM IST

कंगना रनौत ने दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के घर अपनी पहली तीज मनाई। हरे रंग की साड़ी में कंगना ने मेहंदी लगवाई और ‘लंदन ठुमकदा’ पर जमकर डांस किया। 10 Photos में देखें तीज सेलिब्रेशन की खास झलक।

1/10

एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने इस बार हरियाली तीज का त्योहार बेहद खास अंदाज में मनाया। उन्होंने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के घर पहुंचकर उनके साथ तीज सेलिब्रेशन में हिस्सा लिया।

2/10

कंगना ने इस खास मौके की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं, जिनमें वह बेहद खुश नजर आईं। उन्होंने कैप्शन में लिखा,' मेरी पहली तीज का त्योहार , रेखा दीदी के घर पर, सच में एक बड़ी बहन का प्यार, दुलार बिल्कुल घर जैसा अपनापन। सबको तीज की शुभकामनाएं।कंगना रनौत ने 12 अगस्त को दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता के घर पर तीज का त्योहार मनाया। इस दौरान वह हरे रंग की साड़ी में ट्रेडिशनल लुक में नजर आईं। रेखा गुप्ता के साथ कंगना ने तस्वीरें भी क्लिक कराईं और इस खास दिन की झलकियां फैंस के साथ शेयर कीं।

3/10

कंगना रनौत ने 12 अगस्त को दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता के घर पर तीज का त्योहार मनाया। इस दौरान वह हरे रंग की साड़ी में ट्रेडिशनल लुक में नजर आईं।

4/10

तीज के जश्न के दौरान कंगना रनौत ने अपने हाथों में मेहंदी भी लगवाई। तस्वीरों में वह महिलाओं के साथ बैठकर मेहंदी लगवाती दिखाई दीं। इस दौरान उनके चेहरे पर त्योहार की खुशी साफ नजर आई।

5/10

कंगना के तीज सेलिब्रेशन का सबसे मजेदार हिस्सा उनका डांस रहा। एक्ट्रेस ने अपनी फिल्म ‘क्वीन’ के मशहूर गाने ‘लंदन ठुमकदा’ पर जमकर डांस किया। उनके साथ वहां मौजूद महिलाओं ने भी डांस किया।

6/10

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता भी कंगना के साथ झूला झूला और फिर ठुमके भी लगाएं। दोनों झूले पर बिल्कुल एक अच्छी दोस्त और बहन की तरह दिख रही हैं।

7/10

कंगना रनौत को दिल्ली के सीएम रेखा गुप्ता ने गिफ्ट भी दिए। हरियाली तीज पर दोनों एक दूसरे पर प्यार लुटाते दिखाई दिए।

8/10

राजनीति में बेबाक बोलने वाली कंगना रनौत की बॉन्डिंग रेखा गुप्ता के साथ कितनी बन चुकी है, वो इन तस्वीरों में साफ दिखता है।

9/10

कंगना रनौत के आने से हरियाली तीज का जश्न और भी डबल हो गया। अदाकारा वहां मौजूद सभी महिलाओं के साथ खूब मस्ती करती दिखीं।

10/10

राजनीति में एक्टिव रहने के साथ कंगना रनौत फिल्मों में भी काम कर रही हैं। इस साल वह ‘भारत भाग्य विधाता’ में नजर आईं। इसके अलावा अभिनेत्री ‘क्वीन 2’ में भी काम कर रही हैं।

Related Galleries

Get the latest entertainment photo galleries featuring your favorite celebrities, actors, actresses, filmmakers, musicians, and television stars. Explore exclusive images from movie launches, promotional events, award ceremonies, red-carpet appearances, celebrity outings, and trending entertainment moments. Stay updated with visual stories and picture galleries covering the biggest happenings from the entertainment world.