5 Photos: कंगना रनौत का सबसे महंगा संसद लुक? यूजर ने बताया बैग से लेकर घड़ी तक का रेट

Published : Jul 28, 2026, 04:09 PM IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत एक बार फिर अपने फैशन सेंस को लेकर चर्चा में हैं। 27 जुलाई को वो संसद में मोस्ट एक्सपेंसिव लुक में पहुंची। इंटरनेट पर दावा किया जा रहा है कि उनके पूरे लुक की कीमत ₹1,10,57,000 (करीब 1.10 करोड़ रुपये) है।

1/6

27 जुलाई को कंगना रनौत पटोला प्रिंट साड़ी पहनकर संसद पहुंचीं। उनका लुक ट्रेडिशनल और मॉडर्न फैशन का बेहतरीन मेल था। गुजराती स्टाइल साड़ी के साथ उनका ब्रांडेड बैग और स्टाइलिश सनग्लासेस लोगों का ध्यान खींच ले गए।

2/6

कंगना रनौत की साड़ी को सब्यसाची का डिजाइन बताया जा रहा है, जिसकी कीमत करीब 4 लाख रुपये बताई जा रही है। वहीं, उनके ब्लाउज की कीमत लगभग 45 हजार रुपये होने का दावा किया जा रहा है।

3/6

@kangannaranauut इंस्टाग्राम के यूजर ने बताया कि कंगना ने साड़ी के साथ डायमंड इयररिंग्स पहना है, जिसकी कीमत 10 लाख के करीब है। कार्टियर की घड़ी की कीमत 76 लाख रुपए के करीब बताई जा रही है।

4/6

कंगना ने एक बैग लिया है, जिसे हर्मीस (Hermès) बिरकिन बैग बताया जा रहा है। इस बैग की कीमत ₹20,00,000 बताई जा रही है। वहीं हील्स जिमी चू ब्रांड का है, जिसकी कीमत 37 हजार बताई जा रही है।

5/6

बता दें कि कंगना रनौत मानसून सत्र में अलग-अलग साड़ी लुक में पहुंच रही हैं। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। फैंस कंगना के हर लुक की तारीफ कर रहे हैं।

6/6

बता दें कि राजनीति में एक्टिव कंगना क्वीन 2 (Queen 2) और आर. माधवन के साथ थ्रिलर फिल्म सर्कल (Circle) में नजर आएंगी। डिस्क्लेमर- वायरल पोस्ट में दिए गए दाम सोशल मीडिया पर शेयर किए गए दावों पर बेस्ड है। एशियानेट हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Related Galleries

Get the latest entertainment photo galleries featuring your favorite celebrities, actors, actresses, filmmakers, musicians, and television stars. Explore exclusive images from movie launches, promotional events, award ceremonies, red-carpet appearances, celebrity outings, and trending entertainment moments. Stay updated with visual stories and picture galleries covering the biggest happenings from the entertainment world.