कंगना रनोट पैदल पहुंची बिजली महादेव मंदिर, ट्रेकिंग के बाद चखी हिमाचली डिश 'सिड्डू' : 7 PHOTO

Published : Jul 13, 2026, 04:09 PM IST

मंडी से सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट फिल्मों से दूर रविवार 12 जुलाई को हिमाचल प्रदेश के कुल्लू स्थित श्री बिजली महादेव मंदिर पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने मंदिर तक ट्रेकिंग की और प्रकृति के बीच आध्यात्मिक शांति का अनुभव किया। 

1/7

कंगना ने बताया कि वह खराहल घाटी की ऊंची पहाड़ी पर स्थित श्री बिजली महादेव मंदिर तक पैदल चढ़ाई करके पहुंचीं।

2/7

कंगना रनोट ने मंदिर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना की और इस यात्रा को बेहद सुकून देने वाला अनुभव बताया।

3/7

कंगना ने कहा, कठिन ट्रेकिंग के बाद महादेव के दर्शन कर मन शांति और खुशी से भर गया।

4/7

इस यात्रा के दौरान कंगना रनोट ने पीच कलर का कुर्ता-सलवार और मैचिंग दुपट्टा पहना था। उनके कुर्ते पर सफेद रंग की खूबसूरत कढ़ाई की गई थी।

5/7

कंगना ने हल्की ज्वेलरी, पारंपरिक हिमाचली टोपी, आरामदायक जूते और एक स्लीक घड़ी के साथ अपना लुक कम्प्लीट किया।

6/7

मंदिर दर्शन के अलावा कंगना ने आसपास की स्थानीय महिलाओं और ग्रामीणों से मुलाकात की। उन्होंने महिलाओं के विकास और सामाजिक मुद्दों पर बात की।

7/7

कंगना ने हिमाचली डिश 'सिड्डू' का स्वाद भी चखा। यह भाप में तैयार की जाने वाली पारंपरिक ब्रेड है, जो वहां की खान-पान संस्कृति का हिस्सा है।

Related Galleries

Get the latest entertainment photo galleries featuring your favorite celebrities, actors, actresses, filmmakers, musicians, and television stars. Explore exclusive images from movie launches, promotional events, award ceremonies, red-carpet appearances, celebrity outings, and trending entertainment moments. Stay updated with visual stories and picture galleries covering the biggest happenings from the entertainment world.