बेबो के 10 Weird Reactions, कभी क्यूट तो कभी दिखा Angry Mode-देखें PICS

Published : Sep 21, 2026, 12:21 PM IST

बॉलीवुड की एक्सप्रेशन क्वीन करीना कपूर खान 21 सितंबर को अपना जन्मदिन मना रही हैं। करीना अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने अलग-अलग एक्सप्रेशंस के लिए भी खूब सुर्खियां बटोरती हैं। आइए नजर डालते हैं करीना के कुछ ऐसे ही 10 वीयर्ड और मजेदार रिएक्शंस पर।

1/10

अगर करीना को 10 सेकंड में 10 अलग-अलग रिएक्शन देने का टास्क दिया जाए, तो शायद वह हर सेकंड एक नया एक्सप्रेशन दे सकती हैं। उनकी कई तस्वीरें इस बात की गवाही देती हैं।

2/10

किसी इवेंट में हो या किसी फिल्म के प्रमोशन के दौरान, करीना के चेहरे के एक्सप्रेशन कैमरे में कैद हो ही जाते हैं।

3/10

करीना के स्माइलिंग फेस में भी कई तरह के अलग-अलग एक्सप्रेशन देखने को मिलते हैं। जो फैंस को भी खूब पंसद आते हैं।

4/10

कभी वह बेहद क्यूट अंदाज में मुस्कुराती नजर आती हैं, तो कभी उनका चेहरा देखकर लगता है कि वह किसी बात पर हैरान या नाराज हैं।

5/10

उनके वीयर्ड रिएक्शंस में वह तस्वीर भी काफी मजेदार है, जिसमें करीना आंखें बड़ी करके और मुंह से अजीब सा एक्सप्रेशन बनाती नजर आ रही हैं। उनका यह अंदाज सोशल मीडिया पर भी खूब पसंद किया गया।

6/10

करीना की बड़ी-बड़ी आंखें उनके एक्सप्रेशंस को और खास बना देती हैं। जब वह किसी बात पर शक करती हुई नजर आती हैं, तो उनका रिएक्शन देखने लायक होता है। उनकी आंखों और चेहरे के हाव-भाव से ही पूरा एक्सप्रेशन समझ आ जाता है।

7/10

एक तस्वीर में करीना गाल पर उंगली रखकर और होंठों से पाउट बनाते हुए कुछ सोचती नजर आ रही हैं। उनका यह क्यूट और फनी अंदाज भी फैंस को खूब पसंद आया।

8/10

करीना का रेड लिपस्टिक वाला पाउट रिएक्शन भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। इस तस्वीर पर कई मीम्स भी बनाए गए। करीना का पाउट उनके सबसे फेमस एक्सप्रेशंस में से एक है।

9/10

फिल्म प्रमोशन के दौरान भी करीना ने अपने अलग-अलग रिएक्शंस से खूब सुर्खियां बटोरी हैं। वहीं, एक तस्वीर में वह ट्रेडिशनल ड्रेस और नो-मेकअप लुक में नजर आ रही हैं, लेकिन उनके चेहरे के एक्सप्रेशंस पूरी तस्वीर की जान बने हुए हैं।

10/10

करीना के ये अलग-अलग अंदाज बताते हैं कि कैमरे के सामने उनका एक्सप्रेशन गेम कितना शानदार है। शायद यही वजह है कि फैंस उन्हें प्यार से ‘एक्सप्रेशन क्वीन’ भी कहते हैं।

Related Galleries

Get the latest entertainment photo galleries featuring your favorite celebrities, actors, actresses, filmmakers, musicians, and television stars. Explore exclusive images from movie launches, promotional events, award ceremonies, red-carpet appearances, celebrity outings, and trending entertainment moments. Stay updated with visual stories and picture galleries covering the biggest happenings from the entertainment world.